राखी और चंद्रग्रहण साथ साथ: इस बीच 2 घंटे भूलकर भी ना करें ये 9 काम

0
889

सोमवार दिनांक 07.08.17 को रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाएगा। इस साल रक्षाबंधन पर चंद्र ग्रहण व भद्रा का साया मंडरा रहा है। सोमवार दिनांक 07.08.17 को भारत में खंडग्रास चंद्र ग्रहण रहेगा। जो रात 10.52 से प्रारंभ होकर रात 00:22 तक रहेगा। 12 साल बाद रक्षाबंधन पर चंद्रग्रहण पड़ रहा है। शास्त्रनुसार चंद्र ग्रहण से 9 घंटे पूर्व ही सूतक लग जाएगा और इस दिन प्रातः 11:07 मि तक भद्रा का असर भी रहेगा। शास्त्रनुसार भद्रा व सूतक में रक्षा सूत्र नहीं बांधा जाता तथा कोई शुभ कार्य भी नहीं किया जाता।

ऐसे में ज्योतिष विद्वानों का कहना है कि राखी बांधने के लिए केवल पांच घंटे ही शुभ रहेंगे। चंद्र ग्रहण का हर राशि पर असर पड़ेगा। ऐसे में इस दौरान कई सावधानियां बरतनी होंगी। आज हम आपको बताने जा रहे हैं 9 ऐसी बातें, जिनका ध्यान चंद्र ग्रहण के दौरान रखना है।

  1. चंद्र ग्रहण के दिन बाल और नाखून बिल्कुल ना काटें। ये हमारे पितरों को दर्शाते हैं, ऐसे में बाल-नाखून काटना हमारे लिए अशुभ हो सकता है।

2. महिलाएं इस दिन सिलाई-कढ़ाई का काम ना करें। ऐसे काम को ग्रहण के समय टाल देना ही अच्छा होगा।

3.ग्रहण के दौरान किसी की निंदा ना करें और किसी के लिए गलत ख्याल अपने मन में ना लाएं।

4. चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को खास ध्यान रखने की जरूरत है। क्योंकि ग्रहण के वक्त वातावरण में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, जो कि बच्चे और मां दोनों के लिए हानिकारक हैं। तीन महीने से ज्यादा गर्भवती महिलाएं घर से बाहर ना निकलें और ऐसे कमरे में जाकर बैठ जाएं, जिसमें चंद्र की एक भी किरण ना आती हो। इस दौरान किसी भी तरह का गलत ना सोचें और ना ही कुछ खाएं-पीएं। नकारात्मक विचार अपने मन में ना आने दें और मानसिक रूप से भगवान का ध्यान लगाएं। ग्रहण खत्म होने के बाद स्नान करें या फिर गीले कपड़े से अपने बदले को साफ करके कपड़े बदल लें।

5. चंद्र ग्रहण के दिन किसी भी प्रकार का शुभ कार्य ना करें। अगर आप किसी शुभ कार्य की शुरुआत करने जा रहे हैं तो यह आपके लिए खतरनाक हो सकता है।

देखें वीडियो:

6. पति-पत्नी को इस दिन संभोग नहीं करना चाहिए। शास्त्रों के मुताबिक ग्रहण के वक्त शारीरिक संबंध बनाए जाने से पैदा होने वाली संतान में कई तरह की बुराइयां हो सकती हैं। इस दौरान पति-पत्नी दोनों भगवान का ध्यान लगाएं।

7. ग्रहण काल में स्वस्थ व्यक्ति को सोना नहीं चाहिए। गर्भवती, बुजुर्ग और बीमार लोगों को इस मामले में छूट है, वे आराम कर सकते हैं। इस दौरान सोने से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

8.ग्रहण के दौरान भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके अलावा ग्रहण के वक्त खाना बनाना भी अशुभ है। इसके अलावा उस दिन खाना पकाते वक्त उसमें तुलसी के पत्ते डाल देना चाहिए, इससे भोजन पर ग्रहण का असर नहीं होगा।

 9. ग्रहण काल के दौरान किसी भी तरह की पूजा नहीं करना चाहिए। मंत्रों का जाप भी मन ही मन करें। किसी भी तरह के पूजन की ग्रहण के दौरान मनाही होती है। ग्रहण के वक्त सभी मंदिरों के पट बंद कर दिए जाते हैं।

रूचि के अनुसार खबरें देखने के लिए इन लिंक पर किल्क करें

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी कर सकते हैं)