12वीं के छात्र पढ़ रहे हैं ‘राम ने किया सीता का अपहरण’, जानिए पूरा मामला

0
619

गुजरात: इतिहास के साथ इन दिनों स्कूली किताबों के साथ काफी छेड़छाड़ के मामले सामने आ रहे है। अब नया केस गुजरात से आया है। जहां 12वीं क्लास की किताब में रामायण को लेकर इतिहास बदल दिया है। भारत में ऐसे कम ही बच्चे होंगे जो शायद रामायण की कहानी से वाकिफ ना हो और जब बात 12th क्लास की हो तो कहना ही क्या।

दरअसल, किताब में सीता का अपहरण करने वाले का नाम रावण नहीं राम बताया गया है। किताब में लिखा गया है-‘राम ने किया था सीता का अपहरण’। बता दें कि ‘इंट्रोडक्शन टू संस्‍कृत लैंग्‍वेज’ नामक इस किताब के 106 नंबर पेज पर इसका जिक्र है।

ये एक ऐसी गलती है जिसे कोई बच्चा भी पकड़ सकता है। इस किताब में जहां लिखा होना चाहिए था कि रावण ने सीता का अपहरण किया। इस किताब में लिखे पैराग्राफ के मुताबिक, ‘यहां कवि ने अपनी मौलिक सोच और विचार से राम के चरित्र की बेहतरीन तस्वीर खींची है। राम द्वारा सीता का अपहरण कर लिए जाने के बाद लक्ष्मण द्वारा राम को दिए गए संदेश भी लिखा गया है।

एक साल से बच्चे पढ़ रहे गलत :
हैरानी बात है कि किताब 2017 के सिलेबस में थी और एक साल तक छात्रों ने इस किताब से पढ़ा है। वहीं पाठ्यपुस्तक मंडल का कहना है कि, जैसे ही  यह बात हमारी जानकारी में आई तुरंत इसे इंटरनेट पर सॉफ्ट कॉपी  में सुधार दिया गया। तुरंत ही सभी स्कूलों के प्रिंसिपल और टीचर्स को इसकी जानकारी दे दी गई।
sita bookआपको बता दें कि किताबों में गलती का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले राजस्थान के स्कूलों में 8वीं में पढ़ाई जाने वाली अंग्रेजी की सामाजिक विज्ञान की किताब में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बाल गंगाधर तिलक को ‘आतंक का जनक’ (फादर ऑफ टेररिज्म) बताया गया था। इसके अलावा भी कई मामले चर्चा में आए।

ये भी पढ़ें:

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं