कई बीमारियों का घर है आपका स्मार्टफोन, यकीन ना होतो इसे पढ़ें

0
496

लाइफस्टाइल डेस्क: दुनिया बैक्टीरिया और कीटाणुओं से भरी हुई है। आप जरा कुछ छू लेते हैं तो ढेर सारे बैक्टीरिया आपमें आ जाते हैं। इसलिए सफाई रखना बेहद जरूरी है। हालांकि इसके बाद भी बैक्टीरिया आपको छोड़ते नहीं है। हालांकि कुछ बैक्टीरिया आपके लिए अच्छे भी रहते हैं, लेकिन फिर भी कई बहुत घातक रहते हैं। ये आपके द्वारा प्रयुक्त चीजों पर भी हो सकते हैं। मनुष्य के लिए स्मार्टफोन अब सबसे ज्यादा उपयोगी हो गए हैं। अत: ये भी बैक्टीरिया से अछूते नहीं हो सकते। क्या आप अपना स्मार्टफोन साफ करते हैं। करते हैं तो कितने दिनों में? आपको कितने समय में फोन साफ करते रहना चाहिए?

यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन में एपिडेमिलॉजी की प्रोफेसर एमिली टॉथ मार्टिन के अनुसार यदि आपका फोन बैक्टीरिया से भरा हुआ है तो खराब बैक्टीरिया आपकी सेहत खराब कर सकते हैं। खाना खाते हुए ही हम कितनी बार अपना फोन छू लेते हैं और कई लोग इसे वॉशरूम में भी ले जाते हैं। यानी जो फोन वॉशरूम में था, वह बिना साफ किए डाइनिंग टेबल पर भी है।

न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी के लेंगोन स्कूल ऑफ मेडिसिन के माइक्रोबायोलॉजी और पैथाेलॉजी के क्लिनिकल प्रोफेसर फिलिप टिअर्नो के अनुसार बीमारी कीटाणुओं से ही बढ़ती है, जैसे फूड पायजनिंग, जुकाम व अन्य संक्रमण। जब ये कीटाणु शरीर में प्रवेश करते हैं, तभी बीमारी होती है। ये कीटाणु हाथों पर जमा होते हैं और जब हम खाना खाते हैं, तो शरीर में प्रविष्ट हो जाते हैं। खाने के अलावा यदि आप अपनी नाक, कान, त्वचा, या कहीं खरोंच को छू लेते हैं तो यह वहां प्रवेश करते हैं। हमारा फोन भी इन कीटाणुओं का वाहक है।

खाने से पहले आप हाथ धोते ही हैं, क्योंकि वे कितने गंदे हैं, आपको पता नहीं। लेकिन हाथ धोने के बाद यदि हम कीटाणुओं से भरा हुआ फोन उठा लेते हैं और फिर खाते हैं, तो यह बहुत घातक हो सकता है। जैसे ही आप फोन की स्क्रीन छूते हैं, यह रोग को बुलाने जैसा है। भले ही आप लगातार अपना फोन साफ करते रहे हों, लेकिन यह निर्भर करता है कि आप और आपका फोन था कहां और आप किस तरह से इस डिवाइस को रखते हैं। यदि आप खाते समय अपना फोन छूते भी नहीं हैं, तो आपको फिर किसी चिंता की बात नहीं है। लेकिन यदि आप खाने के साथ फोन छूते जा रहे हैं तो जरूरत है कि हर दिन इसे साफ कर कीटाणुरहित किया जाए। फिलिप कहते हैं कि मैं हर दिन दो बार फोन साफ करता हूं। सुबह और शाम को।

यदि आप रबर का कवर फोन पर रखते हैं तो नियमित सफाई फायदा करेगी। बैक्टीरिया मेटल, ग्लास या हार्ड प्लास्टिक की बजाय रबर पर ज्यादा चिपकते हैं। फिलिप के अनुसार बेहतर होगा कि फोन को साफ करने के पहले बंद कर लिया जाए। बजाय पानी या स्प्रे के इसे साफ कपड़े या पेपर टॉवेल से साफ किया जाए।

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं