Vijayakanth Passes Away: 71 की उम्र में विजयकांत का निधन, रो पड़ा साउथ सिनेमा

विजयकांत की एक्टिंग जर्नी बेहद शानदार थी। उन्होंने तकरीबन 154 फिल्मों में काम करके अपनी एक अलग पहचान बना ली थी। उन्होंने नरसिंहा, कैप्टन प्रभाकरण, धर्म चक्रम जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया था।

0
202

Vijaykant Passes Away: साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और राजनेता विजयकांत के निधन से सिनेमा और राजनीतिक जगत शोक में डूब गया। विजयकांत को सांस लेने में तकलीफ होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां गुरुवार सुबह 71 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। अभिनेता विजयकांत के निधन के बाद सिनेमा और राजनीतिक जगत के दिग्गज शोक संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।

अस्पताल के एक बयान में कहा गया है- निमोनिया के लिए भर्ती होने के बाद विजयकांत वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। वे कोरोना पॉजिटिव भी पाए गए, जिसके बाद उन्हें सांस लेने में तकलीफ महसूस होने लगी। आखिरकार आज यानी कि 28 दिसंबर 2023 की सुबह उनका निधन हो गया। उनके निधन के बाद अस्पताल के बाहर कड़ी सुरक्षा का इंतजाम कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें: भारत में एंड्रॉयड फोन्स पर हर घंटे 45 हजार साइबर हमले, ये 8 शहर बने सायबर हमलों के हॉटस्पॉट

विजयकांत के निधन की खबर सामने आते ही उनके प्रशंसकों और चाहने वालों की ओर शोर संवेदनाओं का तांता लग गया। जूनियर एनटीआर, कमल हासन, तृषा कृष्णन, अरुण विजय, श्रिया रेड्डी,आर्य, प्रभु देवा और मोहन बाबू जैसे सितारों ने उनको भावभीनी श्रद्धांजलि दी, वही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शोक व्यक्त किया। अपने चहेते सितारे और राजनेता के निधन पर तमिल सिनेमा के प्रशंसक रो पड़े।

ये भी पढ़ें: ऐक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर ने 14 साल बाद पति टिमी नारंग से लिया तलाक…जानिए क्या है वजह

विजयकांत का कैसा रहा करियर
विजयकांत की एक्टिंग जर्नी बेहद शानदार थी। उन्होंने तकरीबन 154 फिल्मों में काम करके अपनी एक अलग पहचान बना ली थी। उन्होंने नरसिंहा, कैप्टन प्रभाकरण, धर्म चक्रम जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया था। इतना ही नहीं वे एक सफल डायरेक्टर और प्रोड्यूसर भी थे। इसके बाद विजयकांत ने राजनीति का रुख लिया। वे 2011 से 2016 तक तमिलनाडु विधानसभा में विपक्ष के नेता थे। उन्होंने तमिलनाडु की DMDK पार्टी की भी स्थापना की। हालांकि पिछले कुछ समय से उनका स्वास्थ्य चिंता का विषय बना हुआ था।


हमारे साथ व्हाट्सऐप पर जुड़ने के लिए क्लिक करें (We’re now on WhatsApp, Click to join)


ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैंऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।