Bigg Boss 16: ट्रॉफी की रेस से बाहर होंगे शिव ठाकरे? जानें क्या होगा आज रात शो में

0
731

रियलिटी शो बिग बॉस 16 (Bigg Boss) का चंद दिनों यानी 12 फरवरी को ग्रैंड फिनाले होने वाला है। ऐसे में सोशल मीडिया पर कई कयास लगाए जा रहे हैं कि आखिर वो दो कंटेस्टेंट्स कौन होंगे जो इस सीजन के विजेता घोषित किए जा सकते हैं।

हाल ही में हुआ मीडिया टास्क में कई संभावनाएं निकलकर आई हैं। जैसे कि इस टास्क में कई मीडिया कर्मी घर में आए और उन्होंने टॉप पांच कंटेस्टेंट्स से तीखे सवाल किए। मीडिया के लोगों ने हर एक कंटेस्टेंट्स को घेरने की कोशिश की। लेकिन टास्क में दो कंटेस्टेंट्स ऐसे नजर आए, जिन पर सबसे ज्यादा सवाल दागे जा रहे थे। माना जा रहा है कि इन दो में से ही कोई एक विनर बनेगा।

क्यों उठ रहे हैं सवाल-
दरअसल, सोशलमीडिया पर कई फैन पेज द्वारा ट्वीट किए गए हैं, जिसमें बताया गया है कि इस टास्क में मीडिया कर्मियों ने सबसे ज्यादा सवाल शालीन भनोट, प्रियंका चाहर चौधरी और अर्चना गौतम से किए गए और तीनों ने सवालों का अच्छे से सामना किया।

ये भी पढ़ें: ChatGPt पर दुनियाभर के स्कूल-कॉलेजों में लग रहा बैन, जानें क्या है और क्यों लगा बैन?

वहीं, एमसी स्टेन पर भी मीडिया वालों की नजर थी और रैपर ने भी शानदार अंदाज में सवालों को हैंडल किया। लेकिन शिव ठाकरे को साइडलाइन किया गया। इस प्रक्रिया में मीडिया वालों ने जिन दो कंटेस्टेंट्स से सबसे ज्यादा सवाल किए वे प्रियंका चाहर चौधरी और एमसी स्टेन हैं। यानी घर में आए पत्रकारों की नजरों में यही दो टॉप 2 कंटेस्टेंट हैं।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।