Video: दीपिका पादुकोण के लिए सरेआम रणबीर कपूर ने किया ऐसा काम, बस देखने वाले देखते रह गए..

0
509

मुम्बई: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण लंबे समय के बाद एकबार फिर से मीडिया में छा गए है। इस बार मौका किसी फिल्म या पार्टी का नहीं ब्लकि एक रैप शो के दौरान का है। जहां दोनों स्टार्स महिला सशक्तिकरण के सपोर्ट में हुए वार्षिक कार्यक्रम ‘Mijwan 2018’ में पहुंचें। यहां दोनों स्टार्स ने डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किए कपड़ों को पहनकर रैम्प वॉक किया।

रणबीर कपूर जहां ब्लैक एंड व्हाइट शेरवानी में दिखें तो वहीं दीपिका ने व्हाइट और ट्रांसपैरेंट लहंगा पहना हुआ था। जब रैम्प पर बॉलीवुड की यह जोड़ी उतरी तो हर किसी ने तालियों की गड़गड़हट से स्वागत किया। इसके कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किए जा रहे हैं।

रणबीर ने इस कार्यक्रम के दौरान कहा, ”मेरी मां हमेशा कहती हैं कि वही पुरुष अच्छा होता है जो महिला का हमेशा सम्मान करता है। एक पुरुष तभी अच्छा होता है जब वह अपनी पत्नी, बेटी, बहन, मां को वह स्पेस देता है जो वह होना चाहती हैं। मैं वास्तव में वैसा ही पुरुष बनने की कोशिश कर रहा हूं।”

इस कार्यक्रम में दीपिका पादुकोण ने भी महिलाओं की समाज में अहमियत और पुरुष के बराबरी होने की बात की। आपको बता दें कि पूर्वी यूपी में अपने पैतृक गांव में लड़कियों और महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए स्वर्गीय कवि काफी आजमी द्वारा 1993 में मिजवान आंदोलन शुरू हुआ था, जो अब अब बॉलीवुड के सामाजिक कैलेंडर का हिस्सा बन गया है। और शबाना आजमी अब इस आंदोलन को आगे लेकर जा रही है।

 

ये भी पढ़ें: 

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी करें )