Photo: तलाक के लिए 15Cr मांगने के बाद अरबाज के साथ गोवा वेकेशन पर हैं मलाइका

0
395
मुम्बई: बी-टाउन में इन दिनों करीना कपूर का बेटा तैमूर और सलमान खान के भाई-भाभी सुर्खियों में है। आपको बता दें मलाइका अरोड़ा सलमान खान के भाई अरबाज खान से तलाक लेना चाहती हैं। जिसके लिए उन्होंने फैमिली कोर्ट में एप्लीकेशन भी लगा दी है। इसी बीच कुछ दिन पहले खबर आई थी कि मलाइका-अरबाज से एलुमिनी अमांउट के तौर पर 15 करोड़ रूपये की मांग कर रही है। जिसे हाल ही में अरबाज ने देने से इनकार दिया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मलाइका की इस डिमांड से खान फैमिली परेशान थी। इसी टेंशन के बीच मलाइका-अरबाज को गोवा में पार्टी एन्जॉय करते हुए देखा गया।
  •  मलाइका की बहन और एक्ट्रेस अमृता अरोड़ ने इंस्टाग्राम पर गोवा वेकेशन की कई फोटोज पोस्ट की है।
  •  एक खास फोटो में मलाइका और अरबाज दिखाई दे रहे हैं। दोनों कुछ दूरी पर खड़े हुए हैं।
  •  दायीं तरफ मलाइका है तो वहीं अरबाज बेटे अरहान के साथ नजर आ रहे हैं।
  •  मलाइका के पेरेंट्स के अलावा कुछ और करीबी फोटो के लिए पोज दे रहे हैं।

malaika_arbaaz_alimony_6_

malaika_arbaaz_alimony_2_

मलाइका की अरबाज से डिमांड…
  • सूत्रों के मुताबिक, मलाइका ने कोर्ट से करीब 15 करोड़ की एलुमिनी राशि मांगी है। इसमें अलग-अलग अमाउंट शामिल किए गए हैं।
  •  मलाइका ने कोर्ट से जिन चीजों की डिमांड की, उनमें ये चीजें शामिल हैं।
  •  मुंबई के पॉश बांद्रा इलाके में 1 एक फ्लैट। इसकी कीमत करीब 3.5 करोड़ रुपए है।
  •  बेटे के नाम पर 2.5 करोड़ का फिक्स्ड डिपॉजिट। बेटे के ही नाम 2 करोड़ की कार।
  •  बेटे की पढ़ाई के लिए हर महीने 5 लाख रुपए (21 साल की उम्र तक)।
  •  अपने लिए 5 करोड़ रुपए एलुमिनी। बता दें कि एलुमनी अमाउंट वो होता है जो तलाक के बाद पुरुष महिला को देता है।

malaika_arbaaz_alimony_3_

malaika_arbaaz_alimony_5_

मेरी फिल्मों में सलमान का पैसा-अरबाज
  • सूत्रों के मुताबिक, अरबाज के वकील ने अदालत में साफ़ कर दिया है कि अरबाज मलाइका की डिमांड पूरी करने के काबिल नहीं हैं।
  • उनका करियर ठहर गया है और जो फिल्में बतौर प्रोड्यूसर उन्होंने बनाईं उनका पैसा भाई सलमान ने दिया था।
  • सूत्रों के मुताबिक, अरबाज कोर्ट को बता चुके हैं कि उन्होंने शादी को बचाने की पूरी कोशिश की। लेकिन मलाइका तलाक लेने का मन बना चुकी थीं।
  • फिलहाल, अदालत ने दोनों की बात सुनी है और दोनों को एलुमिनी अमाउंट पर विचार करने को कहा है।
  • बता दें, 1998 में अरबाज-मलाइका की शादी हुई थी। शादी के 18 साल बाद दोनों ने अलग होने का फैसला लिया है।

malaika_arbaaz_alimony_4_