Ranveer Singh स्टारर Dhurandhar 2: The Revenge का इंतज़ार अब खत्म होने जा रहा है। सिनेमाघरों में रिकॉर्डतोड़ कमाई करने के बाद यह मेगा ब्लॉकबस्टर अब OTT प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने के लिए तैयार है। निर्देशक Aditya Dhar की इस स्पाई-थ्रिलर फिल्म ने रिलीज़ के बाद से ही दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज बना रखा है।
19 मार्च को रिलीज़ हुई इस फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों दोनों से शानदार प्रतिक्रिया मिली। रणवीर सिंह के दमदार अभिनय के साथ फिल्म में Sanjay Dutt, Arjun Rampal, R. Madhavan, Sara Arjun और Rakesh Bedi ने भी अहम भूमिकाएँ निभाई हैं।
OTT पर कब और कहाँ देखें?
Netflix की आधिकारिक जानकारी के अनुसार, Dhurandhar 2: The Revenge 14 मई से OTT पर स्ट्रीम होगी। हालांकि फिलहाल यह रिलीज़ केवल भारत के बाहर के दर्शकों के लिए उपलब्ध रहेगी, जिनमें UAE समेत कई अंतरराष्ट्रीय क्षेत्र शामिल हैं।
फिल्म का OTT वर्जन “Raw & Undekha” टैगलाइन के साथ आएगा। खास बात यह है कि इसमें कई अनकट सीन और अतिरिक्त फुटेज शामिल किए गए हैं, जिससे इसकी कुल अवधि लगभग 3 घंटे 52 मिनट हो गई है। भारतीय दर्शकों को थोड़ा और इंतज़ार करना पड़ सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म जल्द ही JioHotstar पर भी रिलीज़ की जा सकती है। हालांकि, इसकी आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है।
ये भी पढ़ें: क्या टूटने वाली है मौनी रॉय की शादी? इंस्टा से किया अनफॉलो, तस्वीरें भी हटाईं, देखें तस्वीर
कितनी है Dhurandhar 2 की अबतक की कमाई
Dhurandhar 2: The Revenge ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। फिल्म भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर्स में शामिल हो चुकी है। रिलीज़ के कई हफ्तों बाद भी फिल्म सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन कर रही है।
विदेशी बाजार में फिल्म ने लगभग 426.62 करोड़ रुपये की कमाई की, जबकि दुनियाभर में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन करीब 1,795.60 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 1,368.98 करोड़ रुपये रहा, वहीं इंडिया नेट कलेक्शन 1,143.84 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।
फिल्म की धमाकेदार ओपनिंग, दर्शकों के बीच पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ और लगातार मजबूत प्रदर्शन ने इसे हिंदी सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल कर दिया है। अब OTT रिलीज़ के बाद फिल्म की लोकप्रियता और भी बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

क्या है फिल्म की कहानी?
Dhurandhar की कहानी को आगे बढ़ाते हुए यह सीक्वल जस्किरत सिंह रंगी उर्फ हमज़ा अली मज़ारी की कहानी दिखाता है, जिसका किरदार रणवीर सिंह ने निभाया है। पाकिस्तान में अंडरकवर एजेंट के रूप में काम कर रहा हमज़ा इस बार पहले से भी बड़े मिशन पर निकलता है।
रहमान डकैत को खत्म करने के बाद वह कराची के अंडरवर्ल्ड में अपनी पकड़ मजबूत करता है और आतंकवादी नेटवर्क को खत्म करने की कोशिश करता है। फिल्म में Arjun Rampal का ISI अधिकारी मेजर इकबाल वाला किरदार कहानी में जबरदस्त तनाव और रोमांच पैदा करता है। वहीं R. Madhavan द्वारा निभाया गया इंटेलिजेंस ब्यूरो प्रमुख अजय सान्याल, हमज़ा की जिंदगी बदलने में अहम भूमिका निभाता है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































