प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड के इस डायरेक्टर को करोड़ो में बेचे अपने दो पेंटहाउस

हॉलीवुड में ज्यादा काम करने के दौरान, प्रियंका ने मुंबई के अंधेरी में अपने दो अपार्टमेंट डायरेक्टर और राइटर अभिषेक चौबे को बेच दिया है। प्रियंका का यह घर लोखंडवाला में करण अपार्टमेंट टावर की 9वीं मंजिल पर स्थित हैं, कुल मिलाकर लगभग 2,300 वर्ग फुट में फैला हुआ है।

0
233

Priyanka Chopra sells penthouses : बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में मुंबई के अंधेरी में अपने दो अपार्टमेंट बेंच दिए है। प्रियंका ने अपार्टमेंट डायरेक्टर और राइटर अभिषेक चौबे को बेचा है। जिसकी कीमत कुल 6 करोड़ रुपये लगाई गई है।

खबरों की मानें तो, हॉलीवुड में ज्यादा काम करने के दौरान, प्रियंका ने मुंबई के अंधेरी में अपने दो अपार्टमेंट डायरेक्टर और राइटर अभिषेक चौबे को बेच दिया है। प्रियंका का यह घर लोखंडवाला में करण अपार्टमेंट टावर की 9वीं मंजिल पर स्थित हैं, कुल मिलाकर लगभग 2,300 वर्ग फुट में फैला हुआ है। प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने 23 अक्टूबर और 25 अक्टूबर को इसका लेन-देन पूरा किया। अभिषेक चौबे ने कुल स्टांप शुल्क 36 लाख रुपये देकर घर अपने नाम किया।

बता दें कि प्रियंका शादी के बाद अमेरिका में शिफ्ट हो गई हैं। यहां प्रियंका अपने पति और बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ रहती हैं। इससे पहले प्रियंका ने लोखंडवाला में एक प्रॉपर्टी को 7 करोड़ रुपये में एक डॉक्टर को बेच दिया था, जिन्होंने पहले 2021 में जगह किराए पर ली थी।

ये भी पढ़े : बिग बॉस फेम प्रियंका चौधरी ने ब्लेक मोनोकनी में लगाया हॉटनेस का तड़का, बोले एक्टर, हॉटनेस फैला रखी है..देखें तस्वीरें

प्रियंका-निक की दिवाली पार्टी

हाल ही में प्रियंका ने अपने पति निक जोनस के साथ एक दिवाली पार्टी की मेजबानी की थी। इसकी तस्वीरें उनके एक फैन पेज पर शेयर किए गए। फोटोज में प्रियंका, प्रीति जिंटा और उनके पति जीन गुडइनफ जैसे मेहमानों के साथ नजर आईं।

अपकमिंग फिल्में

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ में जॉन सीना और इदरीस एल्बा के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए दिखाई देने वाली हैं। इसके अलावा वह ‘सिटाडेल 2’ में भी नजर आ सकती हैं। बॉलीवुड प्रोजेक्ट की बात करें तो प्रियंका जल्द ही आलिया भट्ट और कटरीना कैफ के साथ फरहान अख्तर की ‘जी ले जरा’ में देखी जा सकती हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

यह भी पढ़ें : रणबीर कपूर फिल्म ‘एनीमल’ का टीजर बुर्ज खलीफा में किया जारी…आप भी देखें VIDEO

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैंऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।