इंटरव्यू में दोस्त ने बताया बीती रात का सच
दरअसल, शेफाली जरीवाला की मौत के बाद उनके घर से एंटी-एजिंग पिल्स मिले हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि शायद इसकी ट्रीटमेंट की वजह से ही उनकी हालत बिगड़ी थी। अब उनकी दोस्त और एक्ट्रेस पूजा घई (Pooja Ghai) ने रिवील किया है कि मौत वाले दिन शेफाली ने फेस रिलेटेड ट्रीटमेंट के लिए आईवी ड्रिप ली थी।
विक्की लालवानी के साथ बातचीत में पूजा घई ने बताया, “”उस दिन (मौत वाले दिन) उन्होंने ड्रिप और विटामिन सी लिया लेकिन जैसा कि मैंने कहा, विटामिन सी लेना एक बहुत ही नॉर्मल बात है। मेरा मतलब है, हम सभी विटामिन सी लेते हैं, है ना? मुझे लगता है कि कोविड के बाद लोगों ने जितना मुमकिन हो सके उतना रेगुलरली विटामिन सी लेना शुरू कर दिया है और विटामिन सी एक ऐसी चीज है जिसे मैं भी लेती हूं। इसलिए यह एक बहुत ही नॉर्मल बात है।” हालांकि, उन्होंने कितने बजे ली थी, यह नहीं पता चला है।
पूजा घई ने बताया कि पुलिस ने भी इस मामले की जांच की है। उन्होंने एक शख्स से इस बारे में पूछताछ की जिसने शेफाली को आईवी ड्रिप दी थी। बकौल पूजा, “जब मैं वहां खड़ी थी तो पुलिस वालों ने उस व्यक्ति को बुलाया जिसने उसे आईवी ड्रिप दी थी, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह कौन सी दवा ले रही थीं और तब पता चला कि उन्होंने आईवी ड्रिप ली थी।”
शेफाली जरीवाला की दोस्त पूजा घई दुबई में रहती हैं। उन्होंने बताया कि दुबई की गलियों में यह बहुत आम बात है। लोग हर रोज विटामिन सी ड्रिप्स लेते हैं। उन्होंने कहा कि शेफाली बहुत सुंदर लगती थी और उन्होंने उसे मेंटेन किया।
क्या है आईवी ड्रिप
IV Drip (आईवी ड्रिप) का पूरा नाम है Intravenous Drip। यह एक मेडिकल तकनीक है जिसमें किसी द्रव (fluid) को सीधे नस (vein) के ज़रिए शरीर में पहुँचाया जाता है। इसे ड्रिप इसलिए कहा जाता है क्योंकि यह धीरे-धीरे बूंदों के रूप में नस में पहुंचता है।
आईवी ड्रिप का इस्तेमाल क्यों होता है?
-
शरीर में पानी की कमी (Dehydration) को दूर करने के लिए
-
दवाओं या एंटीबायोटिक देने के लिए
-
विटामिन और मिनरल सप्लीमेंट्स देने के लिए
-
ब्लड ट्रांसफ्यूजन के दौरान
-
सर्जरी या गंभीर बीमारी के समय तेज़ असर के लिए
क्या आईवी ड्रिप हर कोई ले सकता है?
नहीं। IV ड्रिप सिर्फ डॉक्टर की सलाह से ही दी जाती है। अगर गलत तरल या अधिक मात्रा में दिया जाए तो इससे शरीर को नुकसान हो सकता है – जैसे सूजन, संक्रमण, किडनी पर असर या मौत भी।



































