आदिपुरुष के प्रभास को टक्कर देंगे खेसारी लाल यादव..पढ़े पूरी खबर

फिल्म को लेकर खेसारी लाल यादव ने कहा कि फिल्म “राजाराम” मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की कहानी पर आधारित है। मैं अपने आप को भाग्यशाली मानता हूं कि मुझे भगवान श्री राम के किरदार को जीने का मौका मिला है।

0
301

भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल इन दिनों भोजपूरी पर्दे पर छाए हुए हैं। दरअसल, खेसारी “संघर्ष 2” के बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल करने के बाद एक बार फिर धूम मचाने के लिए तैयार हैं। निर्देशक पराग पाटिल के निर्देशन में बनी फिल्म “संघर्ष 2” के हिट होने बाद खेसारी एक बार फिर पराग पाटिल के साथ अपनी नई फिल्म “राजाराम” लेकर आ रहे हैं।

इसकी एक झलक दशहरा के अवसर पर अयोध्या में देखने को मिली। जब राम बने खेसारी लाल यादव धनुष बाण लिए नज़र आये। उनके साथ लक्ष्मण की भूमिका में भोजपुरी फिल्म में धमाकेदार डेब्यू करने वाले राहुल शर्मा नज़र आए। मां जानकी के साथ सभी कलाकार रथ पर सवार होकर निकले थे। यह एक विहंगम दृश्य था, जिसे देख कर दर्शक भी भाव विह्वल हो रहे थे। आपको बता दें कि इसी अवतार के साथ पराग पाटिल ने अपनी फिल्म “राजाराम” की शूटिंग शुरू कर दी, जो बेहद ख़ास होने वाली है।

ये भी पढ़ें :   जानिए किस दिन होगा अयोध्या के राम मंदिर का उद्घाटन, पीएम-सीएम समेत 5लाख लोग होंगे शामिल

फिल्म को लेकर खेसारी लाल यादव ने कहा कि फिल्म “राजाराम” मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की कहानी पर आधारित है। मैं अपने आप को भाग्यशाली मानता हूं कि मुझे भगवान श्री राम के किरदार को जीने का मौका मिला है। इसके लिए मैं पराग पाटिल और टेक्नीशियन फ़िल्म फैक्ट्री को धन्यवाद देता हूं कि वे हमारी भाषा भोजपुरी में भगवान राम को बड़े स्क्रीन पर लेकर आ रहे हैं और इसमें भगवान राम के किरदार के लिए मुझे चुना गया है। इसके अलावा भी फिल्म की कास्ट बेहद अच्छी है। हमने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। अपने दर्शकों को विश्वास दिलाता हूं कि यह फिल्म भोजपुरी फिल्म जगत के इतिहास में मील का पत्थर बनेगी।

ये भी पढ़ें :  Koffee With Karan शो में रिलीज हुआ दीपिका-रणवीर की शादी का अनदेखा वीडियो, देखें..

इस फिल्म को लेकर पराग पाटिल ने कहा कि फिल्म ख़ास है, इसके लिए मेकिंग भी ख़ास होगी और इसकी शुरुआत हो चुकी है। उम्मीद है कि फिल्म सभी को पसंद आएगी। पराग पाटिल ने बताया कि फिल्म “राजाराम” का निर्माण टेक्नीशियन फ़िल्म फैक्ट्री कर रही है। फिल्म की मुख्य भूमिका में खेसारी लाल यादव, राहुल शर्मा, सोनिका गौड़ा, सपना चौहान और सुबोध सेठ. डीओपी आर.आर प्रिंस, लेखक अरविंद तिवारी नजर आयेंगे। वहीं म्यूजिक कृष्णा बेदर्दी का होगा।

ये भी पढ़ें :  Koffee With Karan शो में रिलीज हुआ दीपिका-रणवीर की शादी का अनदेखा वीडियो, देखें..

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैंऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।