Koffee With Karan शो में रिलीज हुआ दीपिका-रणवीर की शादी का अनदेखा वीडियो, देखें..

दीपिका और रणवीर ने 2018 में इटली के लेक कोमो में शादी की थी। इस शादी में कपल के करीबी दोस्त और परिवार वाले ही शामिल हुए थे।

0
166

Ranveer-Deepika wedding Video: करण जौहर का चैट शो काॅफी विद करण का सीजन 8वां (KoffeeWithKaran) आज डिज्नी+हॉटस्टार पर 26 अक्टूबर को प्रीमियर होगा। जिसमें पहली बार बॉलीवुड के फेमस कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण साथ नजर आने वाले हैं। जैसा की प्रोमो में नजर आया कि दोनों कपल ने शो के दौरान खुलकर अपने बारे में बात की। इस दौरान दोनों की इटली में हुई शादी का अनदेखा वीडियो भी शेयर किया गया। जिसकी चर्चा लगातार बनीं हुई थी।

यह पहला मौका था जब रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण कपल के तौर पर किसी चैट शो पर पहुंचे। करण जौहर की रिक्वेस्ट पर यह पावर कपल ‘कॉफी विद करण’ का पहला गेस्ट बना. KWK8 के पहले एपिसोड में रणवीर ने अपनी पहली मुलाकात का जिक्र किया। साथ ही उन्होंने बताया कि जब मालदीव में उन्होंने ​दीपिका को प्रपोज किया था तो वे काफी भावुक हो गई थीं।

इसके अलावा जब रैपिड फायर राउंड में करण ने दीपिका से पूछा कि रणवीर के अलावा उनकी केमिस्ट्री किस एक्टर के साथ जमती है तो दीपिका ने जवाब में एक्टर ऋतिक रोशन का नाम लिया। दीपिका और ऋतिक साथ में एक्शन फिल्म फाइटर में पहली बार साथ नजर आने वाले हैं। यह अगले साल 25 जनवरी को रिलीज होगी।

बता दें, दीपिका और रणवीर ने 2018 में इटली के लेक कोमो में शादी की थी। इस शादी में कपल के करीबी दोस्त और परिवार वाले ही शामिल हुए थे। दोनों ने अपनी शादी के कई फोटोज शेयर किए थे।<

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Panchdoot (@panchdoot_news)

/p>
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैंऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।