शादी के 3 साल पहले की थी रणवीर-दीपिका ने सीक्रेट एंगेजमेंट, जारी किया VIDEO

दीपिका और रणवीर ने 2018 में इटली के लेक कोमो में शादी की थी। इस शादी में कपल के करीबी दोस्त और परिवार वाले ही शामिल हुए थे।

0
140

करण जौहर का चैट शो काॅफी विद करण 8वां (KoffeeWithKaran) सीजन जल्द शुरू होने वाला है। इसका पहला एपिसोड डिज्नी+हॉटस्टार पर 26 अक्टूबर को प्रीमियर होगा। शो के रिलीज होने से पहले पहले एपिसोड का प्रोमो सामने आया है। जिसमें पहली बार बॉलीवुड के फेमस कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण साथ नजर आने वाले हैं।

इस प्रोमो करण कपल से पूछते हैं कि क्या वो 2015 में सीक्रेट एंगेजमेंट कर चुके थे? इस पर रणवीर हामी भरते हैं और कहते हैं कि वो दीपिको को लेकर रिस्क नहीं लेना चाहते थे। इस पर दीपिका ने कहा कि इन्होंने एडवांस बुकिंग कर ली थी। यह पहली बार है जब रणवीर और दीपिका काॅफी विद करण के किसी एपिसोड में साथ नजर आ रहे हैं। हालांकि, इससे पहले दोनों इस शो पर अलग-अलग एपिसोड में नजर आ चुके हैं।

ये भी पढ़ें: दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट से लेकर ये 11 बॉलीवुड स्टार्स जो नहीं है भारत के नागरिक

इसके अलावा जब रैपिड फायर राउंड में करण ने दीपिका से पूछा कि रणवीर के अलावा उनकी केमिस्ट्री किस एक्टर के साथ जमती है तो दीपिका ने जवाब में एक्टर ऋतिक रोशन का नाम लिया। दीपिका और ऋतिक साथ में एक्शन फिल्म फाइटर में पहली बार साथ नजर आने वाले हैं। यह अगले साल 25 जनवरी को रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें: दीपिका पादुकोण ने शादी के बाद खोले निजी जिंदगी के राज, 13 साल की उम्र में टूटा था दिल

ये भी पढ़ें: क्या सच में प्रेग्नेंट है दीपिका पादुकोण, चैट सेशन में किया रणवीर को ऐसा इशारा?

बता दें, दीपिका और रणवीर ने 2018 में इटली के लेक कोमो में शादी की थी। इस शादी में कपल के करीबी दोस्त और परिवार वाले ही शामिल हुए थे। दोनों ने अपनी शादी के कई फोटोज शेयर किए पर अब तक इसका कोई वीडियो सामने नहीं आया है। खबर है कि कपल अपना शादी वीडियो इस शो में रिलीज कर सकते हैं।

देखें वीडियो

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैंऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।