रणबीर के प्यार में कुछ यूं दीवानी हुई आलिया…रहा नहीं होश, देखें क्यों हो रहा ये video इतना वायरल

5007
28188

मुम्बई: आल‍िया भट्ट और रणबीर कपूर के प्रेम किस्से अब बॉलीवुड के साथ फैंस के बीच में छाए हुए हैं। आलिया अपने कई इंटरव्यू में कह चुकी है कि जब वह रणबीर के साथ होती है तो वह एक अलग दुनिया में होती हैं। इसबात का सबूत उन्होंने हाल ही में दे भी दिया। आलिया का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है।

दरअसल, आल‍िया भट्ट अपनी फिल्म कलंक की पूरी स्टार कास्ट के साथ एक इंटरव्यू पर गई थीं। शो में वरुण धवन और आल‍िया साथ बैठे थे। तभी वरुण पीछे से आल‍िया के बालों को छूकर उन्हें परेशान करने लगे। आल‍िया इस बात से थोड़ा परेशान हुईं लेकिन वरुण को ऐसा करने से मना करने लगीं। लेकिन इस बीच हुआ ये कि आल‍िया ने वरुण की जगह रणबीर का नाम ले ल‍िया।

आल‍िया के वरुण को रणबीर बोलते ही उनके साथ बैठे आद‍ित्य कपूर, सोनाक्षी और वरुण धवन सभी हंस पड़े। आल‍िया ने शरमाते हुए अपना चेहरा नीचे कर ल‍िया। आल‍िया भट्ट से हुई इस मिस्टेक का वीड‍ियो सोशल मीड‍िया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसे देखकर ये साफ है कि आल‍िया भट्ट ब‍िजी शेड्यूल में भी रणबीर कपूर के ख्यालों में रहती हैं।

पिछले दिनों खबर थी कि, आल‍िया भट्ट और रणबीर कपूर जल्द शादी कर सकते हैं। इनकी सगाई के लिए ऋष‍ि कपूर जल्द इंड‍िया आने वाले हैं। हालांकि दोनों ही स्टार्स अपने फिल्मों की शूट‍िंग में व्यस्त हैं। आल‍िया की फिल्म 17 अप्रैल को र‍िलीज हो रही है। इसके बाद वो सलमान खान और संजय लीला भंसाली के साथ पहली बार एक फिल्म में काम करने जा रही हैं। आल‍िया कलंक प्रमोशन से फ्री होने के बाद सड़क 2 की शूट‍िंग में व्यस्त होगी।

 

View this post on Instagram

 

Awww 🙈 #Aliabhatt just Referred to #Varundhawan as #RanbirKapoor ❤️😂 . . •All credits goes to the owner

A post shared by Alia Bhatt (@aliaabhatt.x) on

वहीं आलिया और उनकी मां दोनों ने शादी के अफवाह बताया है। आलिया ने कहा, अभी मैं शादी के लिए तैयार नहीं हूं। अभी मेरा सारा फोकस काम है। आपको बता दें, आलिया इससे पहले सिदार्थ मल्होत्रा के साथ रिलेशनशिप में थी जिससे उन्होंने कभी स्वीकार नहीं किया वहीं रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ जैसी बड़ी अभिनेत्रियों के साथ रिलेशनशिप में रह चुके हैं। हाल ही में रणबीर, रणवीर, आलिया और दीपिका को एक साथ अवॉर्ड फंक्शन में देखा गया था। इसके अलावा खबर है कि जल्द दीपिका और रणबीर एक बार बड़े पर्दे पर साथ नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें:
प्रचंड लपटों से जलकर मिट्टी में मिली 800 साल पुरानी इमारत, देखें Video
आजम खान के फिर बिगड़े बोल, अब रिपोर्टर को दिया भद्दा जवाब, सुनकर आपको भी शर्म आएगी, Video
OMG सेल में मिल रही है, इन स्मार्टफोन्स पर 8 हजार रूपये तक की छूट, यहां से खरीदें
विश्व कप 2019 के लिए टीम इंडिया का ऐलान, ये 15 खिलाड़ी विराट बिग्रेड में शामिल
BJP विधायक ने पाकिस्तानी सेना का गीत किया कॉपी, पाक ने यूं कि भारत की निंदा, देखें Video

ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here