प्रेग्नेंट हैं दीपिका पादुकोण! करीबी ने कर दिया कन्फर्म, जानिए कब आएगा नया मेहमान? देखें फोटोज

ये ही नहीं 2 महीने पहले ही दीपिका पादुकोण ने सिंगापुर वॉग को दिए एक इंटरव्यू में जल्द फैमिली स्टार्ट करने की इच्छा व्यक्त की थी। उनसे पूछा गया था कि उनका मां बनने का कोई प्लान है।

0
305

deepika padukone pregnant: लंदन में हुई 77वीं BAFTA सेरेमनी के बाद से दीपिका पादुकोण काफी सुर्खियों में है। दरअसल, BAFTA सेरेमनी के दौरान दीपिका पादुकोण को कई बार साड़ी से अपना पेट छिपाने की कोशिश करते देखा गया था, जिसके बाद से ही खबरें रहीं की दीपिका अपना बेबी बंप छिपा रही हैं। अब इन अफवाहों के बीच दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के करीबी ने उनकी प्रेग्नेंसी न्यूज कन्फर्म कर दी है।

दीपिका पादुकोण की प्रेग्नेंसी की खबरों के बीच उनके करीबी सूत्र ने मैगजीन द वीक को दिए एक इंटरव्यू में उनकी प्रेग्नेंसी पर कन्फर्मेशन दे दी है। साथ ही करीबी ने बताया है कि दीपिका अपने सेकेंड ट्रायमेस्टर में हैं। यानी दीपिका की प्रेग्नेंसी को 4 महीने से ज्यादा हो चुके हैं। हालांकि कपल्स की तरफ से अभी तक पुष्ठि नहीं हुई।

ये ही नहीं 2 महीने पहले ही दीपिका पादुकोण ने सिंगापुर वॉग को दिए एक इंटरव्यू में जल्द फैमिली स्टार्ट करने की इच्छा व्यक्त की थी। उनसे पूछा गया था कि उनका मां बनने का कोई प्लान है। इस पर दीपिका ने कहा था, ‘बिल्कुल, मुझे और रणवीर को बच्चे बहुत पसंद हैं। हम दोनों उस दिन का इंतजार कर रहे हैं, जब हम अपना परिवार शुरू करेंगे।’

बताते चलें कि दीपिका पादुकोण ने साल 2018 में रणवीर सिंह से शादी की थी। दोनों की पहली मुलाकात फिल्म गोलियों की रासलीलाःरामलीला के सेट पर हुई थी। साथ काम करते हुए दोनों को प्यार हो गया और 5 सालों के रिलेशनशिप के बाद दोनों ने शादी कर ली। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह साथ में गोलियों की रासलीलाःरामलीला, पद्मावत, बाजीराव मस्तानी और 83 में नजर आए हैं। इसके अलावा दीपिका ने रणवीर की फिल्म सर्कस में कैमियो भी किया है हाल ही में दीपिका पादुकोण की फिल्म फाइटर में नजर आयी है।

व्हाट्सऐप पर हमें फॉलो करें, लिंक नीचे
हमारे साथ व्हाट्सऐप पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें (We’re now on WhatsApp, Click to join)

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।