नवजोत सिद्धू छोड़ेंगे कांग्रेस, युवराज सिंह लड़ेंगे लोकसभा चुनाव!

दूसरी ओर पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह को भाजपा गुरदासपुर से टिकट दे सकती है। वर्तमान में एक्टर सनी देओल गुरदासपुर से सांसद हैं, जिन्हें लेकर जनता में नाराजगी है

0
138

लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) में अब कम ही समय बचा है ऐसे में कई नेताओं का इस पार्टी से उस पार्टी का दामन पकड़ना जारी है। इस बीच पंजाब से बड़ी खबर आई है कि नवजोत सिद्धू और युवराज सिंह जल्द भाजपा में शामिल हो सकते हैं। नवजोत सिद्धू (Navjot Sidhu) के एक बार फिर कांग्रेस छोड़कर भाजपा में वापसी करने की अटकलें हैं।

दूसरी ओर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) के भाजपा की टिकट पर गुरदासपुर सीट से लोकसभा चुनाव 2024 लड़ने के कयास लगाए जा रहे हैं। सिद्धू को भी भाजपा बतौर उम्मीदवार चुनावी रण में उतार सकती है, लेकिन वे कांग्रेस छोड़ भाजपा कब जॉइन करेंगे, इसकी जानकारी नहीं है। बस ये समझ लीजिए कि राजनीतिक गलियारों में काफी तेज चर्चा है।

ये भी पढ़ें: प्रेग्नेंट हैं दीपिका पादुकोण! करीबी ने कर दिया कन्फर्म, जानिए कब आएगा नया मेहमान? देखें फोटोज

पंजाब में भाजपा के पदाधिकारी सोमदेव शर्मा का भी कहना है कि नवजोत सिद्धू के कांग्रेस छोड़ने और भाजपा में शामिल होने के पुख्ता संकेत मिले हैं। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी  के करीबी सिद्धू काफी समय से कांग्रेस से नाराज चल रहे हैं। हालांकि वे किसानों के मुद्दे पर केंद्र सरकार की आलोचना कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Sora OpenAI क्या है और कैसे बनाएं वीडियो

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नवजोत सिद्धू का कहना है कि सरकार किसानों के साथ गलत कर रही है, फिर भी वे भाजपा जॉइन कर सकते हैं। क्योंकि कांग्रेस उनकी अनदेखी कर रही है। कांग्रेस ने अभी तक भी उन्हें पंजाब में कोई अहम पद नहीं दिया है। कैप्टन अमरिंदर सिंह से उनकी तनातनी जगजाहिर है।

व्हाट्सऐप पर हमें फॉलो करें, लिंक नीचे
हमारे साथ व्हाट्सऐप पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें (We’re now on WhatsApp, Click to join)

दूसरी ओर पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह को भाजपा गुरदासपुर से टिकट दे सकती है। वर्तमान में एक्टर सनी देओल गुरदासपुर से सांसद हैं, जिन्हें लेकर जनता में नाराजगी है कि वे कभी उनसे मिलने नहीं आते। भाजपा की काफी किरकिरी हुई है, लेकिन भाजपा इस बार लोकसभा चुनाव 2024 में पंजाब में रिस्क नहीं लेना चाहती।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।