Bigg Boss 17 highlight : आयशा के टू-टाइम आरोप से टूटे मुनव्वर फारुखी…बिग बॉस से की अपील..video

Munawar Faruqui breaks down Bigg Boss 17 : बिग बॉस 17 के घर में लगातार हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहता है। शो की शुरुआत में ईशा मालवीय पर दोहरे रिश्तों के साथ फेक रिश्ता कायम करने का टेग जुड़ा था। वहीं अब मुनव्वर फारुकी के साथ भी यही हो रहा है। ईशा की तरह मुनव्वर भी रिश्तों के जाल में फंसते हुए नजर आ रहे हैं।

0
190

Munawar Faruqui breaks down Bigg Boss 17 : बिग बॉस 17 के घर में लगातार हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहता है। शो की शुरुआत में ईशा मालवीय पर दोहरे रिश्तों के साथ फेक रिश्ता कायम करने का टेग जुड़ा था। वहीं अब मुनव्वर फारुकी के साथ भी यही हो रहा है। ईशा की तरह मुनव्वर भी रिश्तों के जाल में फंसते हुए नजर आ रहे हैं। शो में अभी तक कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी की छवि बेहद साफ-सुथरी दिखाई दे रही थी। लेकिन अब लगता है कि मेकर्स ने कुछ और ही सोच कर रखा है।

दरअसल,कल प्रोमो में दिखाया गया था कि मुनव्वर की गर्लफ्रेंड आयशा खान ने उन पर एक साथ लड़कियों को डेट करने आरोप लगाया था। दूसरों को मोटिवेट करने वाले मुनव्वर फारूकी अब खुद शो छोड़कर बाहर जाने की बात करने लगे हैं। मेकर्स ने लेटेस्ट शो का एक और प्रोमो जारी किया है। जिसमें मुनव्वर बेहद टूटे हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में आप देखेंगे कि मुनव्वर बहुत रोते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान अंकिता, मनारा समेत घर के अन्य लोग उन्हें संभालने की कोशिश करते हैं। मुनव्वर कहते हैं कि वह फेक नहीं हैं। उन्होंने किसी को चीट नहीं किया है।

देखें video

मुनव्वर पर दो लोगों को डेट करने का आरोप

आयशा मुनव्वर से उन चीजों के बारे में सवाल करती है, जिनका उन्होंने उनसे वादा किया था। वहीं, मुनव्वर आयशा से कहते हैं कि वह नज़ीला को डेट करने का नाटक कर रहे थे। आयशा ने मुनव्वर पूछती हैं कि उन्होंने शो में प्रवेश करने से पहले उनसे वास्तव में ‘आई लव यू’ कहा था या नहीं। हालांकि, मुनव्वर ने स्वीकार किया कि उन्होंने आयशा को प्रापोज किया था।

देखें video

ये भी पढ़ें : Year Ender 2023 : बॉलीवुड कपल्स की सबसे चर्चित शादियां..रातों रात बटोरी सुर्खियां

हमारे साथ व्हाट्सऐप पर जुड़ने के लिए क्लिक करें (We’re now on WhatsApp, Click to join)


ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैंऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।