नाव डूबी, 91 की मौत, हैजा से बचने के लिए पलायन कर रहे थे लोग, देखें VIDEO

25 साल का सबसे खतरनाक है। अक्टूबर 2023 से अब तक मोजाम्बीक में हैजा के 13,700 मामले सामने आए हैं। 30 लोगों की मौत हुई है।

0
146

ईस्ट अफ्रीकी देश मोजाम्बीक (Mozambique Africa) में रविवार देर रात एक नाव समुद्र में डूब गई। हादसे में 91 लोगों की मौत हो गई। इनमें कई बच्चे हैं। नाव पर 130 लोग सवार थे, जो इसकी क्षमता से ज्यादा थे। 5 लोगों को बचाया जा सका, जबकि कई लापता हैं।  मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि नाव पर सवार लोग मोजाम्बीक के लुंगा से नामपुला प्रांत स्थित मोजाम्बीक आईलैंड जा रहे थे। ये सभी हैजा की बीमारी से बचने के लिए पलायन कर रहे थे।

UNICEF के मुताबिक, मौजूदा प्रकोप 25 साल का सबसे खतरनाक है। अक्टूबर 2023 से अब तक मोजाम्बीक में हैजा के 13,700 मामले सामने आए हैं। 30 लोगों की मौत हुई है। हैजा बीमारी जनवरी 2023 से अफ्रीका के कई देशों में फैली है। मोजाम्बीक ​​​​​​का नामपुला प्रांत इससे सबसे ज्यादा प्रभावित प्रांतों में से एक है।

हैजा फैलने का मुख्य कारण दूषित खाना और पानी है। इसमें उल्टी-दस्त की समस्या होती है, जिससे डिहाइड्रेशन की स्थिति पैदा हो जाती है और समय पर इलाज न हो तो कुछ ही घंटों में मौत भी हो सकती है। सोशल मीडिया पर घटना से जुड़े वीडियो वायरल हो रहे हैं, इनमें लोगों को रेस्क्यू करते और समुद्र के किनारे कई लाशों को देखा जा सकता है।

व्हाट्सऐप पर हमें फॉलो करें, लिंक नीचे
हमारे साथ व्हाट्सऐप पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें (We’re now on WhatsApp, Click to join)

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।