Rakhi के पति Adil Durrani ने रचाई दूसरी शादी, नई दुल्हनिया का है बिगबॉस से पुराना नाता?

आदिल ने कंफर्म किया है कि उन्होंने सोमी से निकाह किया है ये कोई प्रमोशन नहीं है। उन्होंने कहा, सोमी से उन्हें दुबई में एक म्यूजिक एलबम शूट के दौरान प्यार हुआ था और सात महीने डेट करने के बाद दोनों ने शादी कर ली है। 

0
242

Adil Somi Wedding: राखी सावंत के एक्स पति आदिल खान दुर्रानी ने दोबारा शादी कर ली है। उन्होंने ‘बिग बॉस 12’ फेम सोमी खान से जयपुर में शादी की। इस जोड़े ने अभी तक इस खबर को पब्लिक नहीं किया है। लेकिन जब से राखी ने आरोप लगाए तब आदिल ने मीडिया में बात करते हुए कहा है कि ये उनकी पहली शादी है।

इस वह बेंगलूर में कल मुंबई वापस आकर जल्द मीडिया में बात करेंगे। आपको बता दें बिगबॉस 12 में सोमी खान अपनी बहन सबा खान के साथ शो में नजर आई थी। उस सीजन के दौरान दीपिका कक्कड़ सलमान खान के शो की विजेता बनी थी।

ये भी पढ़ें: राखी का दावा, बिगबॉस शो में प्रेग्नेंट थीं लेकिन हुआ कुछ ऐसा कि अब छलका दर्द

राखी सावंत और आदिल खान दुर्रानी ने कुछ समय पहले शादी की थी। शादी के कुछ समय बाद ही दोनों ने एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए। इसके बाद आदिल को कुछ समय तक जेल भी हुई। आदिल से पहले राखी की शादी भी रितेश से हुई थी। दोनों ने ‘बिग बॉस 15’ के घर में एक साथ एंट्री की थी लेकिन शो के ग्रैंड फिनाले के तुरंत बाद अलग हो गए।

ये भी पढ़ें: राखी सावंत ने आदिल खान संग गुपचुप की शादी, देखें तस्वीरें

फैंस को लग रही है शादी की खबरें झूठी
सोशल मीडिया के जमाने में अब किसी भी सही या गलत खबरों पर यकींन कर पाना थोड़ा मुश्किल हो चला है। जहां आदिल और सोमी की निकाह से फैंस हैरान और खुश दोनों हैं वहीं उन्हें ये फेक भी लग रहा है।

फैंस का मानना है कि दोनों किसी म्यूजिक एलबम में आने वाले हैं और ये प्रमोशन का तरीका है सुर्खियों में आने का। फैंस का मानना है कि शादी की तस्वीरें शेयर की है तो परिवार की क्यों नहीं की।

बॉलीवुड लाइफ की बात करें तो आदिल ने कंफर्म किया है कि उन्होंने सोमी से निकाह किया है ये कोई प्रमोशन नहीं है। उन्होंने कहा, सोमी से उन्हें दुबई में एक म्यूजिक एलबम शूट के दौरान प्यार हुआ था और सात महीने डेट करने के बाद दोनों ने शादी कर ली है।

ये भी पढ़ें: Swiggy In Train: अब IRCTC से भी कर सकेंगे स्विगी से खाना ऑर्डर, जानें पूरा प्रोसेस

खैर आखिर क्या सच है और झूठ दोनों स्टार्स जब तक मीडिया के सामने नहीं आते तब तक कुछ भी कहा नहीं जा सकता है कि क्या सच है। लेकिन इस खबर से राखी सावंत को जोर का झटका लगा है उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा, कोई सोमी को आदिल से बचाओं…। फिलहाल आदिल और सोमी ने चौतरफा सस्पेंस बढ़ा दिया है।

व्हाट्सऐप पर हमें फॉलो करें, लिंक नीचे
हमारे साथ व्हाट्सऐप पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें (We’re now on WhatsApp, Click to join)

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।