बॉलीवुड का ये खूबसूरत जोड़ा फरवरी में करेगा शादी, रकुल-जैकी की प्री-वेडिंग डेट सामने आई

0
208

Rakul and Jackky Wedding: एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और प्रोड्यूसर जैकी भगनानी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। दोनों की शादी से जुड़ी नई अपडेट सामने आई है। नई डेट के अनुसार, 19 और 20 फरवरी को गोवा में प्री-वेडिंग फंक्शन होंगे। इसके बाद 21 फरवरी को जैकी के साथ रकुल शादी के बंधन में बंध जाएंगी।

हमारे साथ व्हाट्सऐप पर जुड़ने के लिए क्लिक करें (We’re now on WhatsApp, Click to join)

रकुल और जैकी करीब 2 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों अक्सर एक दूसरे के साथ वेकेशन पर जाते रहते हैं। रकुल ने 2022 में अपने बर्थडे पर जैकी के साथ एक रोमांटिक फोटो पोस्ट कर अपने रिलेशनशिप को कंफर्म किया था। उन्होंने जैकी को उस साल का ‘सबसे बड़ा गिफ्ट’ बताया था।

ये भी पढ़ें: AI फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ Samsung Galaxy S24 Ultra, जानें कीमत

दिल्ली टाइम्स के सूत्र के अनुसार, कपल शादी की डेट और फंक्शन को प्राइवेट रखना चाहता है। डिजाइनर्स से लेकर फोटोग्राफर तक, किसी को भी तारीख के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि, रकुल या जैकी की तरफ से कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।

ये भी पढ़ें: 2023 के 7 वायरल बॉलीवुड मोमेंट…दीपिका पादुकोन की शादी वीडियो से लेकर रणबीर कपूर की बेटी राहा तक

बताया जा रहा है दोनों स्टार्स रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी अपनी शादी को प्राइवेट रखने की तैयारी में हैं। ऐसे में शादी में नो फोन पॉलिसी होगी। शादी की कोई तस्वीर लीक न हो, इसलिए शादी में आए गेस्ट अपने पास फोन नहीं रख पाएंगे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।