सपना चौधरी ने पति संग शेयर की बेहद रोमांटिक VIDEO, फैंस दे रहे अब ऐसे रिएक्शन

0
1208

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने हाल ही में इंस्ट्राग्राम पर एक रोमाटिंग विडियो शेयर किया है। जिसमें वह अपने पति वीर साहू के साथ नजर आ रही हैं। वीडियो शेयर करते हुए सपना ने प्यारा सा कैप्शन भी दिया है।, जो है-‘दिल की धड़कन’… सपना के साथ-साथ उनके पति ने भी वीडियो अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

बता दें, साल 2020 में सपना ने हरियाणा के सिंगर व एक्टर वीर साहू से गुपचुप शादी कर ली थी। अब दोनों का एक बच्चा भी है। सपना अपनी लाइफ को पर्सनल रखना पसंद करती हैं। लेकिन सपना के फैंस उन्हें पति के साथ देखना काफी पसंद करते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sapna Choudhary (@itssapnachoudhary)

वीडियो में सपना ने संतरी रंग का टॉप और डेनिम पहनी है और उनके पति फुल ब्लैक लुक में हैं। दोनों सनसेट होते देख रहे और एक दूसरे के नजदीक आते नजर आ रहे हैं। सपना की विडियो में हरियाणवी सॉन्ग भी डाला गया है। उनके फैंस को ये वीडियो बेहद पसंद आ रहा है। यूजर्स उनकी जोड़ी की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। खबर लिखें जानें तक इस विडियो को लगभग 31.9K बार देखा जा चुका है।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।