2017 में तलाकशुदा BF से सगाई कर सकती हैं सोनाक्षी सिन्हा !

0
777
मुंबई: 2017 की शुरुआत में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की सगाई की खबरों को महज अफवाह बताया गया है। लेकिन ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक बॉलीवुड एक्ट्रेस 2017 में सगाई कर सकते है। ये कोई और नहीं बल्कि ‘दबंग’ गर्ल सोनाक्षी सिन्हा हैं। पिछले कई सालों से सोनाक्षी, बंटी सजदेह को डेट रही हैं, जो पहले से तलाकशुदा हैं।
मीडिया में आईं खबरों के मुताबिक, सोनाक्षी सिन्हा और उनके कथित ब्वॉयफ्रेंड बंटी सजदेह इंगेजमेंट करने जा रहे हैं। सगाई की डेट फिलहाल तय नहीं है। इतना साफ है कि इंगेजमेंट फरवरी, 2017 में होगी, जो पूरी तरह से प्राइवेट सेरेमनी होगी। सोनाक्षी को बंटी और उनकी फैमिली के साथ कई मौकों पर देखा गया है। हालांकि, उन्होंने कभी भी अपने रिलेशनशिप की बात स्वीकारी नहीं है। हाल ही में सोनाक्षी जॉन अब्राहम के साथ फिल्म फॉर्स-2 में नजर आई है।