शूटिंग के दौरान चलती गाड़ी से गिरी प्रियंका चोपड़ा, देखिए Video

0
378

मुम्बई: बॉलीवुड की ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अमेरिकन टीवी सीरीज ‘क्‍वांटिको-3’ के तीसरे सीजन की शूटिंग में बिजी हैं। अब उनका एक वीडियो ट्विटर पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह पहले तो चलती गाड़ी में स्टंट करती नजर आई लेकिन अचानक से वह गिर पड़ती है। इस वीडियो को देखकर प्रियंका फैंस काफी घबरा गए है।

हम आपको बताते है इस वीडियो में ऐसा कुछ नहीं हुआ जिससे पीसी को कोई चोट लगे। दरअसल, यह गाड़ी नहीं बल्कि सिर्फ इसके पीछे लगी स्‍क्रीन चल रही थी। यह मस्‍ती भरा वीडियो प्रियंका चोपड़ा की टीम ने ट्विटर पर शेयर किया है। जिसमें वह अपने को-स्‍टार रोशेल के साथ नजर आ रही हैं।

इस वीडियो में प्रियंका एक चलती गाड़ी के खुले गेट से लटकती हुई दिख रही हैं और उनके को-स्टार उनसे फाइट कर रहे हैं। इसी बीच बचने की कोशिश करती प्रियंका हाथ-पैर मारती हैं आखिर में गाड़ी से गिर जाती हैं। लेकिन इस मजेदार वीडियो में प्रियंका चलती नहीं बल्कि रुकी हुई गाड़ी से नीचे गिरती हैं और उनके पीछे की स्‍क्रीन पर सीन चल रहे हैं

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ‘क्‍वांटिको’ के 2 सीजन्‍स में नजर आ चुकी हैं और अब इसके तीसरे सीजन की शूटिंग कर रही हैं। ‘बेवॉच’ के बाद वो जल्द ही अपनी दूसरी हॉलीवुड फिल्‍म ‘इजंट इट रोमांटिक’ में नजर आएंगी।

देखें वीडियो-

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी करें)