सुपर-डुपर बंदों के लिए है आमिर की ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ का ट्रेलर

0
488

मुम्बई: आमिर खान उस शख्स का नाम है जो फिल्मों में जुड़ते ही उसे बड़ा बना देता है। हिट होने की तो गारंटी है भइया। ‘दंगल’ की खुमारी अभी दुनिया की नजरों से उतरी नहीं कि उनकी अगली फिल्म का ट्रेलर आ गया है। हालांकि इसमें लीड रोल ‘दंगल गर्ल’ जायरा वसीम का है।

‘दंगल’ में आमिर खान ने फातिमा शेख और जायरा वसीम के गुरु रूपी पिता का रोल प्ले किया था। जाहिर सी बात है असल में भी ऐसे कलाकार के साथ काम करना बहुत कम लोगों को नसीब होता है। इस फिल्म में आमिर एक संगीतकार के रोल में हैं। उनका नाम शक्ति कुमार है और वो इसमें भी जायरा के गुरु ही बने हैं।

फिल्म की स्टोरी ये है कि एक लड़की सिंगर बनना चाहती है। परिवार मुस्‍ल‍िम है। पिता नहीं चाहता कि वो सिंगर बने। वो अपने वीडियोज यूट्यूब पर अपलोड करती है। बुर्का पहनकर गाती है। दुनिया पगला जाती है। आमिर इस टैलेंट को पहचानते हैं।

यह फिल्म कई लोगों के लिए प्रेरणादायी सफर बन सकती है। क्योंकि फिल्म की राहें सपनों को फॉलो कर रही हैं। एक 14 साल की लड़की कैसे अपने हुनर से दुनिया हिला देती है। ये देखकर आग तो लगने वाली है भाई जिगर में।

इस फिल्म का म्यूजिक अमित त्रिवेदी ने दिया है। अमित का संगीत ठेठ होता है। पूरा सादगी से भरा हुआ। म्यूजिक के मामले में अमित मामला संभाल लेंगे।

ये भी पढ़ें:

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी कर सकते हैं)

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now