पीरियड्स से पहले ब्रेस्ट में दर्द ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण है? जानें कब चिंता करें और कब नहीं

220

यह सच है कि आजकल सोशल मीडिया और जानकारी के बढ़ते स्रोतों के कारण ब्रेस्ट कैंसर को लेकर जागरूकता तो बढ़ी है, लेकिन साथ ही ‘पैनिक’ की स्थिति भी पैदा हुई है। कई बार महिलाएं सामान्य हार्मोनल बदलावों को भी कैंसर समझ (Breast Pain vs. Breast Cancer) लेती हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि जागरूकता और डर के बीच एक बारीक रेखा होती है, जिसे समझना बेहद जरूरी है। चलिए आज आपको इस आर्टिकल के जरिए बताते हैं कि कौन-से लक्षण ब्रेस्ट कैंसर के हो सकते हैं और कौन-से नहीं।

कई महिलाओं को पीरियड्स से पहले ब्रेस्ट में भारीपन महसूस होता है या कई बार तेज दर्द होता है और कुछ महिलाओं को ऐसा लगता है जैसे ब्रेस्ट में गांठ हो गई है, क्या ये ब्रेस्ट कैंसर का संकेत होता है और क्या इसे लेकर आपको घबराने की जरूरत है।

पीरियड्स में क्यों होता है ब्रेस्ट में दर्द:
अधिकांश महिलाओं को पीरियड्स शुरू होने से कुछ दिन पहले ब्रेस्ट में भारीपन, सूजन या छूने पर दर्द (Sensitivity) महसूस होता है। कारण: यह कैंसर नहीं, बल्कि शरीर में होने वाले हार्मोनल बदलाव हैं। इसे मेडिकल भाषा में प्री-मेंस्ट्रुअल सिंड्रोम (PMS) कहा जाता है।

क्या हर गांठ कैंसर होती है? एक आम धारणा है कि ब्रेस्ट में होने वाली हर गांठ कैंसर का संकेत है, जबकि असलियत इससे अलग है।

  • स्तन या उसके आसपास होने वाली हर गांठ कैंसर नहीं होती।
  • अक्सर यह ‘फाइब्रोएडेनोमा’ (बिना कैंसर वाली गांठ) या ‘सिस्ट’ (पानी वाली गांठ) भी हो सकती है।
  • दर्द और गांठ: कैंसर वाली गांठ में आमतौर पर शुरुआती दौर में दर्द नहीं होता। इसके उलट, हार्मोनल गांठों में दर्द महसूस हो सकता है।

ब्रेस्ट में दर्द के अन्य सामान्य कारण: कैंसर के अलावा भी ब्रेस्ट में दर्द होने के कई कारण हो सकते हैं, जिन्हें नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए:

  • गलत फिटिंग की ब्रा: गलत साइज या सपोर्ट न मिलने के कारण ब्रेस्ट टिश्यूज पर दबाव पड़ता है, जिससे दर्द हो सकता है।
  • शारीरिक चोट: कभी-कभी अनजाने में लगी चोट के कारण भी बाद में दर्द उभर सकता है।
  • कैफीन या स्ट्रेस: अधिक मात्रा में चाय/कॉफी का सेवन और मानसिक तनाव भी कुछ महिलाओं में ब्रेस्ट टेंडरनेस (कोमलता) बढ़ा देता है।

पंचदूत अब व्हाट्सएप चैनल पर उपलब्ध है। लिंक पर क्लिक करें और अपने चैट पर पंचदूत की सभी ताज़ा खबरें पाएं।

कब सतर्क होना जरूरी है? (ब्रेस्ट कैंसर के शुरुआती लक्षण)

यदि आपको नीचे दिए गए लक्षणों में से कोई भी महसूस हो, तो विशेषज्ञ से जांच जरूर कराएं:

लक्षण विवरण
असामान्य गांठ स्तन या बगल (Armpit) में ऐसी गांठ जो पीरियड्स के बाद भी खत्म न हो।
त्वचा में बदलाव स्तन की त्वचा का संतरा के छिलके जैसा (Puckering) दिखना या लालिमा।
निप्पल से डिस्चार्ज बिना किसी कारण के निप्पल से पानी या खून जैसा रिसाव होना।
आकार में बदलाव अचानक स्तन के आकार या बनावट में स्पष्ट अंतर आना।

 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।