रिलेशनशिप में होते हैं कई स्टेज, जानिए आप कहां पर है…

0
400

लाइफस्टाइल डेस्क: हममें से अधिकार लोग किसी ना किसी से रिलेशन में होते हैं। लेकिन क्या आप अपने रिलेशनशिप को समझ पा रहे हैं कि वो किस लेवल पर जा पहुंचा है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि हर रिलेशनशिप में अपना एक लेवल होता है जब वो परिपक्व होता है। उसके बाद आपके रिश्ते मजबूत होते हैं। चलिए आज हम आपको 10 स्टेज बताते हैं जो एक रिलेशनशिप में जरूर आती है। आप खुद पढ़िए और जानिए आप अपने पार्टनर के साथ किस स्टेज पर सफर कर रहे हैं।

स्टेज 1: यह ‘लव एट फ़र्स्ट साइट’ वाला लेवल है। इसमें आप पहली नजर में किसी की तरफ आकर्षित होते हैं। आप उसकी जिंदगी में अपने आपको फिट करना चाहते हैं। ये वो स्टेज है जब आँखें मिलती और दिल में एक घबराहट सी होती है। यह भावनाओं में बहने का पहला चरण है! आप कुछ नहीं बोल पाते, बस आँखें बोलती हैं और आप गूंगे हो जाते हैं। आसान से स्पष्ट्र बातों में कहे तो पहली नजर वाला नैनमटक्का जो दो कम्यूटर या दो दरवाजों के बीच में चलता है। समझदार है अब तक सब समझ गए होंगे।

स्टेज 2: इस स्टेज में आप बोलना शुरू करते हैं और उस व्यक्ति को समझना शुरू करते हैं। आपका मिलना जुलना और बात करना बढ़ जाता है, इससे आप एक दूसरे को समझने लगते हैं। इस समय आप उस व्यक्ति के व्यक्तित्व, व्यवहार और स्वाभाव जैसे हर पहलू को जानने लगते हैं। इस समय जरूरी है की आप सोच समझ कर हर निर्णय लें, कोई जल्दबाजी ना करें।

स्टेज 3: इस स्टेज में आप एक दूसरे के होने लगते हैं, एक दूसरे की हर बात आपको लुभाने लगती है। आपको दुनिया की हर चीज उसके आगे खराब लगने लगती है। आप प्यार के पागल पंछी की तरह प्यार की भावनाओं में खो जाते हैं। आपको इस समय थोड़े संयम की जरूरत है। वैसे आजकल पहली स्टेज के बाद लोग जल्दी ही तीसरी स्टेज पर पहुंच जाते हैं। कई बार रिश्ते यहीं आकर टूट भी जाते हैं।

ये भी पढ़ें: सिर्फ सेक्स से निकलेगा इन परेशानियों का हल

love

स्टेज 4: इस समय आपका प्यार थोड़ा-थोड़ा उतरने लगता है। आप अपने पार्टनर की कमियों या ऐसी चीजें आपको पसंद नहीं हैं वे महसूस करने लगते हैं जैसे कि डकार लेना, पेट बाहर निकलना, खुले मुंह सोना, बात-बात पर टोकना आदि। आप अपने पार्टनर से थोड़ी चिढ़ने भी लगते हैं। ऐसे में कई बार आप उनका फोन नहीं उठाते, उनसे मिलते नहीं है। यहीं से आपको समझ आने लगता है असल में प्यार क्या होता है।

स्टेज 5: इस समय आपको अपने पार्टनर सहन करने लगते है। आप उसकी हरकतों के आदि हो जाते हैं। हालांकि अब भी आपको थोड़ा अजीब लगता है लेकिन आप चलने देते हैं। आप थोड़ा धैर्य रखना सीख जाते हैं। यहीं से आपमें थोड़ी परिपक्वता आने लगती है।

loveस्टेज 6: इस स्टेज में आपका ऑफिस, परिवार या अन्य कामों के कारण एक दूसरे से मिलना-जुलना रोजाना के बजाय थोड़ा कम हो जाता है। लेकिन फिर भी आप व्यस्तता में से एक दूसरे के लिए समय निकालना सीखते हैं। आपको नहीं पता इस समय दोनों पार्टनर्स की समझदारी आपके रिश्ते में हमेशा ताजगी बनाए रखती है। इसका अहसास शायद आप दोनों को होता भी होगा लेकिन एक-दूसरे को कहने से बचते भी होंगे।

ये भी पढ़ें:  इन पांच स्टाइल में महिलाएं चाहती हैं सेक्स, देखिए तस्वीरें

स्टेज 7: अब आप अपने असली रूप में आते हैं। हालांकि आप अब भी उन्हें खुश करना चाहते हैं लेकिन अब आप कोरा दिखावा बंद कर देते हैं। आप अपने वास्तविक रूप में आ जाते हैं बजाय कि उनको दिखाने के लिए जबरदस्ती हंसने के। अपने असली रूप में रहना और अपने पार्टनर को खुश भी रखना आपकी इस स्टेज को थोडा खास बना देता है।

love
स्टेज 8: अब आपके तकरार सामने आने लगते हैं। आप जो चीजें पसंद नहीं करते उन पर लड़ने लगते हैं। दूसरा क्या सोचेगा इसकी परवाह किए बिना आप जो मन में आता है वो खरा-खरा बोल देते हैं। इस समय आप महसूस करते हैं कि उनके लिए कभी कभार अपनी इच्छा को मारना ठीक है लेकिन हर बार आप ऐसा कैसे कर सकते हैं?

स्टेज 9: इस समय आपको एक दूसरे के स्वभाव, समस्याएँ, असुरक्षा, प्रकृति, व्यवहार आदि को सहने की आदत हो जाती है। आप महसूस करते हैं कि वो जो है वो है, मैं तो उससे उसी रूप में प्यार करता/करती हूँ। इस समय आप सीखते हैं कि किसी रिश्ते को खुश बनाए रखने के लिए आपसी सामंजस्य और समझौता बेहद जरूरी है। लेकिन आपको बता दें आज का समय बदल चुका है आज रिश्ते टूटते हुए वक्त भी नहीं लगाते। इसलिए हम आपको राय देंगे कि समझौता तभी अच्छा है जब दोनों तरफ से बराबर हो। फिर चाहें विचारों का टकराव हो या आदतों का। संभल के चलिए।

ये भी पढ़ें: महिलाओं की ये 4 गलतियां बनाती हैं उनकी Breast को ढीला

स्टेज 10: यह एक महत्वपूर्ण और अभिव्यक्त करने वाली स्टेज है। इस समय आप प्यार की कठिन डगर पार कर पास आ जाते हैं। आप एक दूसरे को पाकर खुश हैं। आप यहाँ ये सीखते हैं कि कुछ भी पाना इतना आसान नहीं है। जिंदगी में चाहते तो बहुत लोग है लेकिन उनको पाने के वक्त पीछे हट जाते है। किसी को चाहा है तो पाने की कोशिश करते रहिए। एक दिन आपका प्यार पूरा होगा।

30-1506757999-6 (1)

अगर आपने पढ़ लिया तो तय कीजिए आप किस स्टेज पर है और कैसे और कहां अपना रिश्ता देखना चाहते हैं। फिलहाल ये सब स्टेज एक दिल को बहलाने के सौदा है। आपकी आपसी समझदारी, विश्वास और प्यार एक रिश्ते को लंबा और आंनदमयी बना सकता है।

अपनी रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए Panchdoot के Homepage पर विजिट करें।

ये भी पढ़ें: 

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी करें)