इन 5 कारणों की वजह से लड़कियां नहीं देती WhatsApp पर लड़कों को रिप्लाई

0
1326

लाइफस्टाइल डेस्क: जब आप किसी के करीब होते है, तो अक्सर फोन से ज्यादा मैसेज पर बात करना पसंद करते हैं। लेकिन ऐसे में कई बार देखा जाता है कि आप मोबाइल स्क्रीन पर आंखें गड़ाए बैठे है और सामने से कोई रिप्लाई नहीं आता। ऐसी आदत ज्यादातर लड़कियों में देखने को मिलती है। लड़कियों को नहीं मालूम उनकी ये हरकत कई लड़कों का दिल भी तोड़ सकती है, और कई लोगों को गुस्सा भी दिलवा सकती है।

कई बार लड़कियां जल्दी मैसेज का रिप्लाई नहीं देने के कारण अपने कई अच्छे रिलेशनशिप खराब भी कर बैठती है लेकिन अाज हम लड़कों को बताते है आखिर वो कौन सी वजह है जिसके कारण लड़कियां आपके मैसेज का जवाब देने में इतना वक्त लगाती है।

अजनबी- अगर लड़की आपको नहीं जानती और आप उसे मैसेज करते हैं, तो लड़कियां आपके मैसेज का रिप्लाई नहीं देती। ऐसे उम्मीद लगाना बेकार है। तो बेहतर होगा आप मैसेज पर बात ना कर उनसे मिलकर बात करें या फिर अपने बारें साफ-साफ बेसिक जानकारी दे। शायद इस तरीके से कोई बात बन जाए।

कमीटेड- अगर लड़की पहले से रिलेशनशिप में होती हैं वो किसी दूसरे लड़के को रिप्लाई नहीं करती हैं। क्योंकि उसे आपने में कोई दिलचस्पी नहीं होती। इसके अलावा आपका मैसेज करने का स्टाइल पर निर्भर करता है कि आप उसे मैसेज में क्या लिख रहे है। एक बात जरूर ध्यान रखें अगर आप रोज मैसेज कर रहे और रिप्लाई नहीं आ रहा तो कुछ दिनों के मैसेज बंद कर दे। उम्मीद रखिए अगर लड़की में आपके लिए जरा सा भी दोस्ती या लव वाली फिलिंग हुई तो जवाब जरूर आएगा।

ये भी पढ़ें: कंडोम से ज्यादा पॉपुलर हो रहा जिफटिप स्टीकर

बात करने का मन ना हो- अगर लड़की का आपसे बात करने का मन नहीं है, तो वो आपको कभी भाव नहीं देगी। आपको ये भी ध्यान देना होगा कि लड़की अगर ऑफिस गोइंग है तो शाम के समय उन्हें बिल्कुल भी तंग ना करें। फिर तो आप अपनी फिलिंग को थोड़ा काबू में रखते हुए किसी छुट्टी वाले दिन ही कॉल या मैसेज कर हाल-चाल पूछे। विश्वास रखिए लड़कियों को वहीं लड़के पसंद आते हैं जो उनकी छोटी-छोटी चीजों का खास ख्याल रखें।

नाराज- अक्सर लड़कियां नाराज होने पर अपने ब्वॉयफ्रेंड से बात नहीं करती हैं। उनके मैसेज तक का रिप्लाई नहीं देती। अब ये तो आपको सोचना है कि आपकी रूठी प्रेमिका को किस तरह मनाया जाए। हमारी राय है उन सभी लड़कों के लिए जिनकी प्रेमिका थोड़ी मूडी और गुस्सा करने वाली होती है। इस तरह की लड़कियों को थोड़ी देर अकेला छोड़ देना चाहिए। अगले दिन प्यारा-सा मैसेज करें अगर मूड ठीक होगा तो स्माइली के तौर पर रिप्लाई मिल जाएगा वरना इंतजार लम्बा कीजिए।

ये भी पढ़ें: क्या आप भी पार्टनर को सॉरी बोलने के लिए होती हैं इंटीमेट, तो ये खबर पढ़ें!

नई दोस्ती- नई-नई दोस्ती होने पर अगर आप अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने की सोचते हैं तो लड़की पीछे हटने लगती है। उसे लगता है कि आप उसके साथ कुछ कहीं गलत ना कर दें। तो आपको इसके लिए लड़की का विश्वास जीतना होगा। अगर आप अपनी दोस्त के लिए सीरियंस है तो विश्वास की शुरूआत उसके परिवार से होती है। लड़कियां चाहे कैसे भी उनके लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि उनका दोस्त या प्रेमी उसकी फैमिली का ख्याल कैसे रखता है। दूसरा आप हमेशा उनसे सच बोलिएं इसे आप दोनों में नजदीकियां बढ़ेगी।

आज कल कई रिलेशनशिप सेक्स पर जाकर खत्म होते देखा गया है। इस बात का ध्यान रखें अगर आप किसी से प्यार करते है तो उस रिश्ते में सेक्स ही जरूरी नहीं है। एक अच्छे रिश्ते में समझदारी, सच्चाई और धैर्य की जरूरत होती है। उम्मीद है अब आप अपने बिगड़े रिश्ते जल्द सुधार लेंगे।

अपनी रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए Panchdoot के Homepage पर विजिट करें।

ये भी पढ़ें:

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी करें)