आखिर क्यों अच्छे लड़के प्यार में खाते हैं धोखा

0
633

लाइफस्टाइल डेस्क: क्या आपने कभी सोचा है कि अच्छे लड़के ही प्यार में धोखा क्यों खाते हैं? वैसे तो किसी भी रिश्ते के टूटने की असली वजह धोखा देना ही है लेकिन इसे छोड़ दें तो कुछ और वजहें भी हैं। जिन्हें अक्सर हम नजरअंदाज कर देते हैं और वहीं हमारे रिश्ते को धीरे-धीरे खत्म कर देता है।  आइए जानें आखिर क्यों ज्यादातर अच्छे और सीधे लड़के ही धोखा खाते हैं..

ईमानदारी पड़ती है मंहगी: ज्यादातर लड़के नया रिश्ता शुरू करने के बाद अपने पार्टनर को पास्ट रिलेशनशिप के बारे में कुछ नहीं बताते। लेकिन जो ईमानदार होते हैं, वह सबकुछ बताकर ही रिश्ता शुरू करते हैं। ऐसे में लड़की के मन में हमेशा यह संदेह बना रहता है कि अगर वह पहले किसी को छोड़कर उसके पास आ सकता है तो उसे छोड़कर किसी और के पास भी जा सकता है। इसके अलावा अगर आप किसी को अपना पास्ट बताते हैं तो आपको डर भी होता है कही ये बात किसी और को ना पता चले या फिर कभी-कभी रिश्तों की भलाई के लिए हमें कई बातें नहीं बतानी चाहिए, क्योंकि ज्यादा ईमानदारी आपके रिश्ते पर निगेटिव प्रभाव डालती है।

खुद को सही मानना: आप मानें या न मानें लेकिन से सच है कि ऐसे लड़के खुद में सीमित होते हैं। उन्हें लगता है कि जो वह करते हैं या कहते हैं वही सही होता है। ऐसे लड़कों के साथ लड़कियां रहना पसंद नहीं करती हैं।

रोक-टोक पसंद नहीं: कुछ लड़के हमेशा रोक-टोक करके अपनी पार्टनर को हमेशा सुरक्षित रखना चाहते हैं। ऐसे में ज्यादातर लड़कियों को ये पसंद नहीं आता है कि कोई दूसरा उन्हें ये बताए कि उन्हें क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए।

पांबदी लगाना: कुछ लड़के नियम-कानून को मानने वाले होते हैं। उन्हें लगता है कि अगर वे अपनी लाइफ नियम से जी रहे हैं तो दूसरे भी उसी तरह रहें। पर इतने नियम-कानून और पाबं‍दियों के साथ रहना हर किसी को पसंद नहीं आ सकता है।

स्पेस ना देना: जरूरत से ज्यादा ख्याल रखने वाले लड़के भी लड़कियों को पसंद नहीं आते हैं। कई बार उन्हें ये ख्याल करना बंधन लगने लगता है। हर लड़की अपने तरीके से जिन्दगी जीना चाहती है। उसे प्यार चाहिए होता है लेकिन जरूरत से ज्यादा केयर उसे इरिटेट करने लगती है और वो रिश्ता खत्म करने के लिए सोचने लग जाती है।

अपनी रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए Panchdoot के Homepage पर विजिट करें।

ये भी पढ़ें: 

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी करें)