इस बार Father’s Day हो जाएगा 107 साल का, जानिए इसके पीछे की कहानी

924 में अमेरिकी राष्ट्रपति कैल्विन कोली ने पहली बार इस पर सहमति दी।

0
491

नई दिल्ली: आज हमारे देश में वैलेंटाइन-डे, मदर्स डे और फादर्स-डे या ये कहें की पश्चिमी संस्कृति के सारे त्यौहार सभी उतने ही उत्साह से मनाएं जाते हैं जितने की भारतीय त्यौहार। लेकिन क्या आपको मदर्स-डे या फादर्स-डे की कहानी पता है? चूंकि मौका फादर्स डे यानी पिता जी के दिन का है तो आपको इसके पीछे की दिलचस्प कहानी से रूबरू कराते हैं।

पहली बार फादर्स-डे 19 जून 1910 में मनाया गया था। पिता और बच्चों के बीच के इस खूबसूरत रिश्ते का एहसास सबसे पहले सोनेरा डोड को हुआ। सोनेरा डोड जब बहुत छोटी थीं तो उनकी मां का साया उनके सिर से उठ गया था। उनके पिता विलियम स्मार्ट ने सोनेरा को मां की कमी कभी खलने नहीं दी। बड़े होकर सोनेरा को इस बात का एहसास हुआ कि उनके पिता ने कितना बलिदान दिया। न सिर्फ एक मां का रोल बखूबी अदा किया बल्कि पिता का फर्ज भी निभाया।

ऐसे में सोनेरा ने तय किया कि वो अपने पिता के लिए एक दिन मनाएंगी, इस तरह पहली बार 19 जून 1910 को पहली बार फादर्स डे मनाया गया। धीरे धीरे फादर्स-डे की गूंज पूरे अमेरिका में होने लगी। 1924 में अमेरिकी राष्ट्रपति कैल्विन कोली ने पहली बार इस पर सहमति दी। इसके बाद साल 1966 को राष्ट्रपति लिंडन जॉनसन ने जून महीने के तीसरे रविवार को फादर्स डे मनाने का आधिकारिक ऐलान किया।

ये भी पढ़ें: चैम्पियंस ट्रॉफी: भारत को रहना होगा चौकन्ना, इन 5 वजहों से हरा सकता है पाकिस्तान

ये भी पढ़ें: ये ऐप आपको बता देगा कल क्‍या होने वाली है पेट्रोल-डीजल की कीमत

इसके बाद 1972 में इस दिन के लिए अवकाश तय किया गया। धीरे-धीरे ये रिवाज दुनिया भर में मनाया जाने लगा। आज पूरी दुनिया में जून के तीसरे रविवार को फादर्स-डे मनाया जाता है। और इस तरह इस 18 जून को फादर्स डे पूरे 107 साल अपने पूरा कर लेगा। तो आप भी मनाएं father’s Day…।

नीचे दिए लिंक पर किल्क कीजिए और पढ़ें अन्य खबरें

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी कर सकते हैं)