सिर्फ मोटापा नहीं, इन कारणों से भी फूलता है पेट

0
372

पेट फूलने का कारण हर बार मोटापा नहीं होता बल्कि कई दूसरी और गंभीर शारीरिक समस्याएं भी हो सकती हैं। पेट में गैस, पानी भरने, बैक्टीरियल इन्फेक्शन या किसी और कारण से भी पेट फूल सकता है। इन समस्याओं को नजरअंदाज करने पर ये और ज्यादा बड़ा रूप ले सकती हैं। आइए जानते हैं वो कौन सी समस्याएं हैं जिनके कारण पेट फूल सकता है।

कब्ज: कब्ज के कारण भी पेट कड़ा हो जाता है। पेट में दर्द होने लगता है और गैस बनती है जिससे पेट फूलता है।

एडीमा: एडीमा के कारण भी पेट फूलने की समस्या हो सकती है। इसमें शरीर की कोशिकाओं में पानी या अन्य लिक्विड के बढ़ने के कारण सूजन पैदा होती है।

ट्यूमर:आंतों में किसी ट्यूमर या अन्य रुकावट के कारण पेट फूलता है। इसमें काफी दर्द होता है।

सीबो भी एक कारण: छोटी आंत में बैक्टीरिया से SIBO (स्मॉल इंटेस्टाइनल बैक्टीरियल ओवरग्रोथ) नामक बीमारी हो सकती है जिससे पेट फूलने लगता है। इस कंडिशन में पेट में आमतौर पर पाए जाने वाले बैक्टीरिया बड़ी मात्रा में छोटी आंत में पनपने लगते हैं।

एलर्जी: कई आहार खासकर दूध और मैदा के प्रॉडक्ट्स से एलर्जी के कारण पेट में गैस बनती है और पेट फूलता है।

डिहाइड्रेशन:डिहाइड्रेशन के कारण कब्ज की समस्या हो जाती है। इसके बाद पानी पीने पर वह पेट में जमा होकर पेट को फुलाता है।

इन्फेक्शन: लिवर में इन्फेक्शन, सूजन, हेपेटाइटिस जैसी किसी बीमारी के कारण भी पेट फूला हुआ नजर आता है।

आईबीएस से पेट फूल सकता:अधिकांश लोगों में पेट फूलने का कारण आईबीएस (इरिटेबल बाउल सिंड्रोम), अल्सर जैसी तकलीफें हो सकती हैं। आईबीएस आंतों का रोग है। इसमें दर्द, बेचैनी, कब्ज या दस्त की समस्या होती है।