भारत के 5 बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशन्स

0
484

अगर आपकी नई-नई शादी हुई है और आप हनीमून पर जाने का प्लान कर रहे हैं तो आज हम आपके लिए लाए हैं भारत के बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशन्स की लिस्ट। इसमें से किसी को भी चुन लें और अपने पार्टनर के साथ अपने पलों को खास बनाएं।

कोडगु-
कोडगु भारत के खूबसूरत हनीमून डेस्टिनेशन में से एक है। ये कर्नाटक के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में है। ये जगह उन कपल्स के लिए परफेक्ट है जो पहाड़ों के बीच अपना हनीमून मनाना चाहते हैं। हरे भरे बगीचे, कॉफी की खुशबू और नारंगी फूलों से सजी ये जगह नवविवाहित जोड़ियों को आकर्षित करता है। इसे भारत का स्कॉटलैंड भी कहते हैं।

तवांग-
अगर आप संस्कृति और प्रकृति की खूबसूरती को एक साथ देखना चाहते हैं तो तवांग से बेहतर जगह आपके लिए कोई नहीं हो सकती। ये अरुणाचल प्रदेश के उत्तरी-पश्चिम हिस्से में है। इसको द मैजिकल लैंड भी कहा जाता है।

औली-
धरती पर अगर कहीं स्वर्ग है तो यहीं है। आप यहां कि कड़कड़ाती ठंड में अपने पार्टनर के प्यार की गरमी महसूस कर सकते हैं। औली उत्तराखंड के हिमालयन माउंटेन में स्थित है। यहां आप अपने पार्टनर के साथ स्कीइंग का मजा ले सकते हैं। सर्दियों में जब स्नोफॉल होता है तो यहां रोमांस करने का मजा ही कुछ और है।

camping-kasauli

दमन दीव-
अपने प्यार और रोमांस को सागर की लहरों की तरह यहां बहने दीजिए। अगर आप एडवेंचरस हैं और खूबसूरत बीचेज और लव बर्ड्स के बीच रोमांस फरमाना चाहते हैं तो यही आपके सपनों को पूरा करने की जगह है। दमन दीव के बीच आपको बुला रहे हैं ये आपके पार्टनर के साथ आपके लम्हों को और भी ज्यादा रोमांटिक बना देंगे।

auli

कसौली-
कसौली भी देश के रोमांटिक डेस्टिनेशन्स में से एक है। ये हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाके में है। ये जगह फर, रोडोडेंड्रॉन, अखरोट, ओक और विलो के लिए प्रसिद्ध है। यहां फैली हरियाली आपका मन मोह लेगी। झीलों से सजी ये जगह काफी खूबसूरत है।

coorg-reviews-tourist-places-tourist-destinations

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now