पुरानी जींस से दीजिए अपने घर को स्टाइलिश लुक, देखिए तस्वीरें

लड़कियों के पास जितनी एक्सेसरीज हो उतना कम है। इन डेनिम जींस से आप तरह-तरह के ईयरिंग्स और नेकलेस बना सकते हैं।

0
727

लाइफस्टाइल डेस्क: फेस्टिवल सीजन की शुरूवात हो चुकी है। ऐसे में आप भी अपने घर को सजाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहेंगे। आज हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसे कुछ स्मार्ट तरीके जो आपका वक्त भी बचाएंगे और पैसे भी। जींस जिसे पुरानी होते ही आप किसी को दे देते है। अब वहीं आपके घर को सजाने के काम आएगी। अब आप सोचेंगे कैसे तो हम आपको यहां कुछ आइडिया दे रहे। उम्मीद है आपको पसंद आए और आगे से अपनी पुरानी जींस का भरपूर उपयोग करे।

शॉर्ट्स-जींस से आप शॉर्टस भी बना सकते हैं। उसमें भी आप जींस को डिजाइन में कट कर सकती है। आप थाई लेंथ, नी लेंथ तक बना सकते हैं।

बैग- यह भले ही आपको कठिन लगे लेकिन बनाना आसान है। एक बार ट्राय करेंगे तो पुरानी जींस से खूबसूरत बैग बना सकते हैं।

जींस पॉकेट प्लेसमेंट

आपको इसके लिए पुरानी जींस में से केवल पॉकेट कट करनी है। इन पॉकेट प्लेसमेंट्स को आप पेन, पेंसिल्स और कुछ भी छोटी-छोटी चीजों के लिए यूज कर सकते हैं।

जींस

नेपकिन्स- यूं तो आप नेपकिन्स बाजार से भी खरीद सकते हैं लेकिन इसके लिए क्यों पैसे खर्च करें जब आसानी से घर में ही यह मिल सकता है। किसी भी साइज का नेपकिन आप पुरानी जींस से तैयार कर सकते हैं।

abbcc1aa9e30d2ad3fe09e5af6478cba_700_522_640_477

कोस्टर्स- आप टेबल पर कॉफी या चाय अवॉइड करने के लिए डेनिम कोस्टर्स यूज कर सकते हैं। आप आसानी से जींस से ढेरों कोस्टर्स बना सकते हैं।

93601cea16401b7844255f7617ec91a2_800_600_640_480

कैंस कवर

क्या आपके पास कैंस है? आप इसे डेनिम से कवर कर सकते हैं। अगर आप चाहे तो इसमें डिजाइन भी कर सकते हैं जो कि दिखने में और आकर्षक लगेगा।

c4e62de7c6f3e9e19af6e76ec8cb37ca_1280_720_640_360

नोटबुक

आप डेनिम जींस को क्रिएटिव तरीके से नोटबुक कवर के रूप में यूज कर सकते हैं। इसमें भी आप डिजाइन अपने हिसाब से एड कर सकते हैं।

9800658294a70fcb56e27b0d349dbe45_620_465_620_465

फ्लोर मैट-आप फ्लोप मैट भी बना सकते हैं और इसके लिए आपको कुछ जींस के टुकड़े जोड़ने होंगे। आप अपने हिसाब से फ्लोर मैट तैयार कर सकती हैं।

f13234d21099091e242222f0ad8a0a45_570_1015_570_1015

ईयरिंग्स और नेकलेस

लड़कियों के पास जितनी एक्सेसरीज हो उतना कम है। इन डेनिम जींस से आप तरह-तरह के ईयरिंग्स और नेकलेस बना सकते हैं।

बुकमार्क- तरह-तरह के डिजाइन के बुकमार्क बना सकते हैं। हार्ट शेप, स्क्वेयर, राउंड से लेकर कोई भी शेप तैयार कर सकते हैं।

maxresdefault

इससे ज्यादा अगर आप कुछ अलग करना चाहते है तो ये पौधे लगाने का आइडिया आपको बहुत पसंद आएगा। लेकिन सावधानी बरतने की जरूरत है। इनडोर पौधे ही लगाए। जिसमें पानी की जरूरत ज्यादा ना होती हो ये भी ध्यान रखें। यानी पौधे चुनते वक्त थोड़ा ध्यान रखिए।

e860f2f10e526dedb95241e2a84b5322

अगर आपके घर बच्चे है तो सामान भी इधर-उधर पड़ा रहता होगा। ऐसे में कई छोटे-मोटे समान जो जरूरत के उसे इस तरह सहेज सकते है। और रूम के दरवाजे के पीछे या किसी दीवार पर टांग सकते हैं। इससे आपको छोटी चीजे आसानी से मिल जाएगी।

8123828_f520

पीलो कवर कैसा है आइडिया अगर आपके पास ज्यादा जींस पुरानी है तो उसका यूज ऐसे कर सकती हैं। इसके अलावा आप जींस की पॉकेट का यूज कर कालीन बना सकती है। ये आपके लेविंग रूम में एक अलग लुक देगा। इसके अलावा आप इंटरनेट पर भी सर्च कर सकती हैं। पुरानी जींस के इस्तेमाल से आप बैंग, पर्स, मोबाइल कवर, चार्जर कवर आदि तैयार कर सकती हैं।

 

अपनी रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए Panchdoot के Homepage पर विजिट करें।

ये भी पढ़ें:

  • रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी करें)

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now