इस समर अलग-अलग तरह के पलाजों पैंट्स से अपने लुक को ऐसे बनाए स्टाइलिश

5102
22587

लाइफस्टाइल डेस्क: इस समर सीजन में रेगुलर शॉर्ट्स के अलावा कुछ और ट्राय करना चाहती हैं तो एवरग्रीन पलाजों के डिफरेंट लुक्स ट्राई करें। कम्फर्टेबल होने के साथ ही ये स्टाइलिश लुक भी देते हैं । पलाजो की कई स्टाइल्स हैं। इसके साथ आप याद रखें पलाजों खरीदते समय इसके फैब्रिक का खयाल रखें वहीं पलाजों के साथ  फ्लैट्स फुटवेयर ही पहने।

प्लेन पलाजो
प्रोफेशनल लुक के लिए प्रिटेंड पलाज़ो की जगह पेस्टल शेड्स या सिंगल प्लेन पलाजो ट्राई करें।

फ्लेयर्ड पलाजो
यह स्कर्ट की तरह दिखता है। इसके साथ टॉप, कुर्ती और शर्ट पहनें। एथनिक लुक के लिए प्लेन फ्लेयर्ड पलाज़ो के साथ प्रिंटेड लॉन्ग कुर्ती, कैजुअल लुक के लिए टीशर्ट पहनें, हाई कॉलर शर्ट भी पहन सकती हैं।

प्लीटेड पलाजो
इसमें साड़ी की तरह छोटी प्लीट्स होती हैं। इसके साथ शॉर्ट टॉप्स और ए लाइन कुर्ती मैच करती है। स्टाइलिश लुक के लिए हाई-लो कुर्ती ट्राई कर सकती हैं, जो सामने से शॉर्ट और पीछे लॉन्ग होती है।

ट्राउजर पलाजो
यह वेस्ट के पास पैंट की तरह फिट और आगे की ओर इसमें जिप लगी होती है। फॉर्मल लुक के लिए शर्ट को इन करके पहनें। ऊपर से शॉर्ट जैकेट पहन सकती हैं। इसके साथ ट्यूनिक भी बहुत जंचती है।

साइड स्लिट पलाजो
एलीगेंट लुक के लिए साइड स्लिट पलाजो को वॉडरोब में शामिल करें। इसमें साइड से कट होता है। इसे कुर्ती के साथ फॉर्मल शर्ट या टी-शर्ट के साथ टीमअप करें।

प्रिंटेड पलाजो
कुछ अलग चाहती हैं तो वाइब्रेंट या बिग प्रिंट्स पलाजो ट्राई करें। बैलेंस्ड लुक के लिए इसके साथ सिंगल शेड का प्लेन टॉप पहनें। प्रिंटेड टॉप पहनना अवॉयड करें वरना ये लुक के स्टाइलिश बनाने की जगह बिगाड़ देंगे।

स्ट्रेट पलाजो
यह स्ट्रेट कट है। अगर आप ज्यादा फ्लेयर्स नहीं चाहती हैं तो इसे ट्राय करें। इसके साथ शॉर्ट, लॉन्ग कुर्ती पहन सकती हैं। यंग लुक के लिए कंट्रास्ट शेड्स चुनें जैसे अगर पलाजो येलो है तो इसके साथ ग्रीन कुर्ती लें।

पलाजो सूट
पलाजो सूट भी इन दिनों ट्रेंड में है। सिंपल एंड प्लेन सूट हर मौके के लिए बेस्ट हैं। खास मौकों पर हैवी दुपट्टा लें या एंब्रॉयडर्ड डिज़ाइनर पलाजो सूट पहनें।

हाईवेस्ट पलाजो
हाईवेस्ट पलाज़ो पहन रही हैं तो साथ में क्रॉप टॉप या शियर टॉप ट्राई करें। हाई और क्रॉप का कॉम्बिनेशन स्टाइलिश लुक देगा।

लो वेस्ट पलाजो
लो वेस्ट पलाज़ो के साथ लॉन्ग टॉप पहनें। चाहें तो साथ में स्ट्रेट कट कुर्ती या ट्यूनिक भी पहन सकती हैं।

इसके अलावा, धोती पलाजो आदी पलाजो इस समर में आपके लुक को परफेक्ट बना सकती है।

ये भी पढ़ें:
बुरी खबर: BSNL,एयर इंडिया के बाद, अब इस सरकारी कंपनी को लगा 15,000 करोड़ का घाटा
शर्मनाक: महिला कैदी ने लिखा PM को लेटर, संबंध नहीं बनाने पर रखा जाता है भूखा
WhatsApp यूजर्स की प्राइवेसी का ध्यान रखने आ रहा है ये खास फीचर, जानिए कैसे करेगा काम
रणबीर के प्यार में कुछ यूं दीवानी हुई आलिया…रहा नहीं होश, देखें क्यों हो रहा ये video इतना वायरल
प्रचंड लपटों से जलकर मिट्टी में मिली 800 साल पुरानी इमारत, देखें Video

ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here