X पर जल्द ही कर सकेंगे ऑडियो-वीडियो कॉलिंग, जानें नए फीचर्स के बारें

एलन मस्क ने पिछले साल 27 अक्टूबर 2022 को 44 बिलियन डॉलर (3.64 लाख करोड़ रुपए) में एक्स खरीदा था। एक्स खरीदने के बाद मस्क ने सबसे पहले कंपनी के चार टॉप ऑफिशियल्स को निकाला था।

939

X Video Calling Feature: सोशल मीडिया प्लेटफार्म X (पहले ट्विटर) पर यूजर्स जल्द ही बिना नंबर शेयर किए ऑडियो-वीडियो कॉल की सुविधा का लाभ ले सकेंगे। कंपनी के मालिक एलन मस्क (Elon Musk) ने X पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है। मस्क ने अपनी पोस्ट में बताया, ‘X पर ऑडियो और वीडियो कॉल फीचर आ रहा है। ये नया फीचर IOS, एंड्रॉयड, मैक और कंप्यूटर पर काम करेगा। इसके लिए फोन नंबर शेयर करने की जरूरत नहीं होगी।’ उन्होंने कहा कि X एक ग्लोबल एड्रेस बुक है, इससे किसी को भी कॉल कर सकते हैं।

एलन मस्क X को ‘एवरीथिंग ऐप’ बनाना चाहते हैं, जिसमें वे पेमेंट सर्विस सहित अन्य फीचर एड करने वाले हैं। हालांकि, कंपनी के मालिक और CEO ने अभी तक यह नहीं बताया कि वीडियो-ऑडियो कॉल एन्क्रिप्टेड होंगे या नहीं।’ इससे पहले हाल ही में X की डिजाइनर एंड्रिया कॉनवे ने एक पोस्ट में लिखा था कि ‘अभी-अभी एक्स पर किसी को कॉल किया।’ इसके बाद से मीडिया रिपोर्ट में जल्द इस फीचर के एड होने को लेकर दावा किया जा रहा था।

ये भी पढ़ें: जानिए Jio AirFiber क्या है? कैसे मिलेगा फायदा, 19 सितंबर को होगा लॉन्च

बता दें, एलन मस्क ने पिछले साल 27 अक्टूबर 2022 को 44 बिलियन डॉलर (3.64 लाख करोड़ रुपए) में एक्स खरीदा था। एक्स खरीदने के बाद मस्क ने सबसे पहले कंपनी के चार टॉप ऑफिशियल्स को निकाला था। इनमें CEO पराग अग्रवाल, फाइनेंस चीफ नेड सेगल, लीगल एग्जीक्यूटिव्स विजया गड्डे और सीन एडगेट शामिल थे। जब मस्क ने एक्स की कमान संभाली थी, तो उसमें करीब 7500 एम्प्लॉई थे, लेकिन अब 2500 के करीब ही बचे हैं।

ये भी पढ़ें: 4 महीने प्रेग्नेंट हैं Rubina Dilaik, अगले साल बेबी को जन्म देंगी एक्ट्रेस, देखें तस्वीरें

क्या-क्या हुए बदलाव
24 जुलाई को एलन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्विटर’ का नाम और लोगो बदलकर X किया। एलन मस्क ने दुनियाभर में ब्लू सब्सक्रिप्शन लॉन्च किया है। भारत में वेब यूजर्स के लिए ब्लू सब्सक्रिप्शन कॉस्ट 650 रुपए है। मोबाइल के लिए सब्सक्रिप्शन चार्ज 900 रुपए महीना है। इसमें ब्लू टिक, लंबे वीडियो पोस्ट समेत कई सारे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा  कैरेक्टर लिमिट 280 से बढ़ाकर 25,000 कर दी है। पोस्ट पढ़ने की लिमिट भी अप्लाय की है। वेरिफाइड यूजर एक दिन में सिर्फ दस हजार पोस्ट पढ़ सकते हैं। अनवेरिफाइड यूजर एक हजार पोस्ट, वहीं नए अनवेरिफाइड यूजर रोजाना सिर्फ 500 पोस्ट ही पढ़ सकते हैं।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।