प्लास्टिक और गलत जीवनशैली बन रही गंभीर बीमारियों की बड़ी वजह : चिकित्सक

31

-डॉक्टर्स फॉर सोसायटी फाउंडेशन की पर्यावरण जागरूकता कार्यशाला में स्वास्थ्य व पर्यावरण संरक्षण पर हुआ मंथन
हनुमानगढ़। 
तेजी से बदलती जीवनशैली, गलत खान-पान की आदतें और प्लास्टिक के बढ़ते उपयोग से मानव स्वास्थ्य पर पड़ रहे दुष्प्रभावों को लेकर रविवार को टाउन की अल्फा सिटी में “डॉक्टर्स फॉर सोसायटी फाउंडेशन” द्वारा पर्यावरण संरक्षण जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में चिकित्सकों ने पर्यावरण संरक्षण को सीधे मानव स्वास्थ्य से जोड़ते हुए आमजन से दैनिक जीवन में छोटे-छोटे बदलाव अपनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फाउंडेशन के संरक्षक डॉ. पारस जैन, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) अध्यक्ष डॉ. एसएस गेट तथा वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. संदीप भाकर थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता फाउंडेशन अध्यक्ष डॉ. विक्रम जैन ने की। कार्यशाला में बड़ी संख्या में शहरवासियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा चिकित्सकों ने भाग लिया।
आयोजन समिति सचिव डॉ. नरेश संकलेजा ने कहा कि वर्तमान समय में गलत खान-पान, अनियमित दिनचर्या और पर्यावरण प्रदूषण के कारण बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। पहले जो बीमारियां अधिक उम्र में देखने को मिलती थीं, अब वही कम उम्र के लोगों में भी सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि आधुनिक जीवनशैली ने व्यक्ति को सुविधाएं तो दी हैं, लेकिन इसके साथ अनेक गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं भी पैदा कर दी हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।