CM बनते ही विजय का बड़ा एक्शन! मंदिरों-स्कूलों के पास बंद होंगी 717 शराब दुकानें

104

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद Vijay ने अपना पहला बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए राज्यभर में 717 सरकारी शराब दुकानों (Tamil Nadu) को बंद करने का आदेश दे दिया है। यह सभी दुकानें मंदिरों, मस्जिदों, चर्चों, स्कूल-कॉलेजों और बस स्टैंड के पास चल रही थीं।

सरकार के आदेश के मुताबिक, 500 मीटर के दायरे में मौजूद सभी Tamil Nadu State Marketing Corporation (Tasmac) दुकानों को अगले दो हफ्तों के भीतर बंद करना होगा।

किन जगहों के पास थीं शराब दुकानें?
तमिलनाडु सरकार के आंकड़ों के अनुसार राज्य में कुल 4,765 Tasmac शराब दुकानें संचालित हो रही हैं। इनमें से 717 दुकानों को बंद करने के लिए चिन्हित किया गया है।

  • 276 दुकानें धार्मिक स्थलों के पास
  • 186 दुकानें स्कूल और कॉलेजों के नजदीक
  • 255 दुकानें बस स्टैंड के आसपास मौजूद थीं

सरकार इसे सामाजिक सुधार की दिशा में बड़ा कदम बता रही है। विजय सरकार का कहना है कि संवेदनशील सार्वजनिक जगहों पर शराब की आसान उपलब्धता को रोकना जरूरी है।

मुफ्त बिजली और महिलाओं की सुरक्षा पर भी फैसले
मुख्यमंत्री बनने के बाद विजय लगातार बड़े फैसले ले रहे हैं। इससे पहले उन्होंने घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने की घोषणा की थी। इसके अलावा महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष फोर्स बनाने और राज्य के हर जिले में एंटी-ड्रग यूनिट शुरू करने को भी मंजूरी दी गई है। विजय ने चुनाव के दौरान राज्य में बढ़ते नशे के कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई का वादा किया था।

पंचदूत अब व्हाट्सएप चैनल पर उपलब्ध है। लिंक पर क्लिक करें और अपने चैट पर पंचदूत की सभी ताज़ा खबरें पाएं।

DMK सरकार पर लगाया बड़ा आरोप
शपथ ग्रहण के बाद विजय ने अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी Dravida Munnetra Kazhagam (DMK) पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने ऐलान किया कि 2021 से 2026 तक राज्य की आर्थिक स्थिति पर एक श्वेत पत्र जारी किया जाएगा।

विजय ने कहा, “तमिलनाडु सरकार पर 10 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का कर्ज है। सरकारी खजाना लगभग खाली हो चुका है और राज्य भारी आर्थिक बोझ में दबा हुआ है।”

बहुमत साबित करने की तैयारी
Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) फिलहाल विधानसभा में 107 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी है। कांग्रेस, वाम दलों, VCK और IUML के 13 विधायकों के समर्थन से विजय ने सरकार बनाई है। हालांकि माना जा रहा है कि उन्हें जल्द ही विधानसभा में फ्लोर टेस्ट का सामना करना पड़ सकता है, जहां उन्हें अपना बहुमत साबित करना होगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।