क्षेत्र की सुख स्मृद्धि व खुशहाली की कामना को लेकर सुन्दर काण्ड पाठ करवाया

0
86

हनुमानगढ़। गौशाला समिति व विश्व हिन्दू परिषद द्वारा भगवान श्रीराम के अयोध्या मन्दिर के गृभ ग्रह में विराजमान होने के उपलक्ष में क्षेत्र की सुख स्मृद्धि व खुशहाली की कामना को लेकर सुन्दर काण्ड पाठ करवाया गया। उक्त पाठ से पूर्व भारतीय जनता पार्टी नगरमण्डल हनुमानगढ़ टाउन द्वारा अध्यक्ष विकास शर्मा के नेतृत्व में साफ सफाई एवं लंगर बरताने की व्यवस्थाएं की गई। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र पारीक, विधायक गणेशराज बंसल, सभापति सुमित रिणवां, विश्व हिन्दू परिषद जिलाध्यक्ष राजेन्द्र स्वामी, गौशाला समिति अध्यक्ष मनोहरलाल बंसल, भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष विकास शर्मा ने अयोध्या काज में सन 1992 में जेल जाने वाले कार सेवकों को सम्मानित किया.

जिसमें पूर्व जिलाध्यक्ष कपूर सिंह, श्रीनिवास मित्तल, अमर सिंह राठौड़, अशोक भारती, प्रेम बंसल, शक्ति पूनियां, रोहिताश सहू, योगेश गुप्ता, अशोक भारती, अशोक गर्ग, द्वारका प्रसाद शर्मा, अश्विनी अग्रवाल, ओंकार शर्मा, जियालाल अग्रवाल सहित अन्य कारसेवकों को सम्मानित किया। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा, महामंत्री इंद्र निनाणिया, गजेंद्र सिंह राठौड़, उपाध्यक्ष राजपाल  सोनी, अशोक जुनेजा, श्योपत स्वामी, मंत्री अमीचंद सरस्वा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शुभेन्द्र सिंह शैरी, युवा टीम नरेश कुमार हरीश वर्मा राजपाल मुकेश सोनी प्रथ्वी वर्मा हितेश वर्मा संदीप ढाका राजकुमार तोमर ,राजकुमार तंवर, अभिषेक तोमर, सुरेंद्र भीम, दीपक सेन ,कपिल सोनी, मदन लाल व अन्य रामभक्त मौजूद थे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैंऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।