विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन, सनातनी समाज की दिखी एकजुटता

143

हनुमानगढ़ टाउन के पंजाबी मोहल्ला स्थित शीला माता मंदिर के समीप चित्रकूट नगर पार्क में विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में बड़ी संख्या में सनातनी धर्मावलंबियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य हिंदू समाज को एकजुट करना, सनातन संस्कृति के मूल्यों पर चर्चा करना तथा वर्तमान समय में हिंदू सम्मेलन की प्रासंगिकता को रेखांकित करना रहा। आयोजन स्थल पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया था, जिससे पूरे क्षेत्र में धार्मिक और उत्सवपूर्ण वातावरण बना रहा। इस सम्मेलन के मुख्य अतिथि महंत गंगादास जी महाराज रहे, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला कार्यवाह नीरज शर्मा उपस्थित रहे। अपने संबोधन में नीरज शर्मा ने कहा कि “सनातनी हिंदू राष्ट्र में हिंदू सम्मेलन की आवश्यकता क्यों पड़ी” कृ इस प्रश्न पर समाज को गंभीरता से विचार करना चाहिए। उन्होंने विस्तार से बताया कि बदलते सामाजिक परिदृश्य में हिंदू समाज को अपने धर्म, संस्कृति और परंपराओं के प्रति सजग और संगठित रहने की आवश्यकता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे सनातन मूल्यों को अपने जीवन में अपनाएं और समाज में सकारात्मक भूमिका निभाएं। मुख्य अतिथि महंत गंगादास जी महाराज ने अपने आशीर्वचन में धर्म, सेवा और संस्कारों की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ऐसे सम्मेलन समाज को दिशा देने का कार्य करते हैं और आपसी समरसता को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम का मंच संचालन प्रदीप शर्मा ने कुशलतापूर्वक किया। इससे पूर्व भजनों की श्रृंखला में पंडित गिरिराज शर्मा द्वारा प्रस्तुत किए गए मधुर और भावपूर्ण भजनों ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। भजनों के माध्यम से भक्तों ने धर्म और भक्ति का रसास्वादन किया। हिंदू सम्मेलन के समापन पर सभी उपस्थित जनों के लिए सामूहिक भोजन की व्यवस्था की गई, जिसमें लोगों ने सहभागिता निभाई। आयोजन शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ और इसे सफल बनाने में सक्रिय योगदान प्रदीप ऐरी जोधा सिंह वकील, सुरेंद्र सिंह राजावत, तेजेंद्र सिंह,राजेश गोयल, अर्जुन कंदोई,मनमोहन जिंदल, पवन शर्मा, सरदारी लाल, प्रभु दयाल जांगिड़, कमलेश शर्मा, बंशीधर स्वामी ,डॉक्टर विजय सक्सेना, ठेकेदार गोविंद मौर्य ,प्रवीण मोदी ,रघुवीर स्वामी, प्रदीप शर्मा, प्रदीप जी निरमा वाले डॉक्टर निशांत बतरा  भवानी सिंह ,करण ,सावन, युवराज, विपिन शर्मा और विवेक,श्री कृष्ण वर्मा जीतू का रहा ।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।