-आईसीएआई हनुमानगढ़ शाखा ने जंक्शन पुलिस थाना परिसर में चलाया सघन वृक्षारोपण अभियान
हनुमानगढ़। चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे के उपलक्ष में आयोजित सामाजिक सेवा सप्ताह के अंतर्गत इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की हनुमानगढ़ शाखा द्वारा “हरियालो हनुमानगढ़” अभियान के तहत जंक्शन पुलिस थाना परिसर में सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास तथा लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित करना रहा। खास बात यह रही कि एसोसिएशन द्वारा ट्रीगार्ड सहित पौधों का रोपण किया, जिससे कि पौधों की सुरक्षा बनी रहे।
कार्यक्रम में जंक्शन थानाधिकारी रामकुमार कस्वां, आईसीएआई हनुमानगढ़ शाखा के अध्यक्ष सीए हर्ष जिन्दल, उपाध्यक्ष सीए रमेश कुमार, सचिव सीए कमल जैन, कोषाध्यक्ष सीए रमण गर्ग, सीआईसीएएसए अध्यक्ष सीए यश संदीप मित्तल तथा तत्काल पूर्व अध्यक्ष सीए ललित गर्ग सहित अन्य सदस्यों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उपस्थित सभी लोगों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प भी लिया।
इस अवसर पर जंक्शन थानाधिकारी रामकुमार कस्वां ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक नागरिक को अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए तथा उनकी देखभाल भी करनी चाहिए। उन्होंने आईसीएआई हनुमानगढ़ शाखा द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी पहल बताया।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।





































