अग्रवाल समाज समिति की आम सभा में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन

210

c बैठक में समाज के वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में सदस्यों ने भाग लेकर संगठनात्मक मजबूती और भविष्य की योजनाओं पर विचार-विमर्श किया।
बैठक में विधायक गणेश राज बंसल व मथुरादास बंसल के साथ  अमरचंद सिंघल, जगदीश अग्रवाल, डॉ. कपूरी लाल गर्ग, अमृतलाल सिंगला, अशोक गर्ग, रमेश बलाडिया, रमेश गर्ग एवं देवेंद्र अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी ने समाज की एकता, सेवा और संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।
आम सभा के दौरान गत वर्ष का आय-व्यय विवरण अध्यक्ष सुभाष बंसल, सचिव रविंदर डालमिया एवं कोषाध्यक्ष प्यारेलाल बंसल द्वारा सदन के समक्ष प्रस्तुत किया गया। विस्तृत चर्चा के बाद सदन ने लेखा-जोखा बहुमत से पारित किया। पारदर्शिता और वित्तीय अनुशासन की सदस्यों ने सराहना की।
इसके पश्चात गत कार्यकाल के दौरान समाज हित में किए गए कार्यों को देखते हुए सदस्यों ने सर्वसम्मति से दूसरी बार सुभाष बंसल को अग्रवाल समाज समिति का अध्यक्ष चुना। अध्यक्ष के पुनः निर्वाचन पर उपस्थित सदस्यों ने तालियों के साथ उनका स्वागत किया और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में समिति नई ऊंचाइयों को छुएगी।
इसी क्रम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर इंजीनियर रविंदर कुमार गर्ग, उपाध्यक्ष अनिल बंसल, सचिव तरसेम जिंदल, उपसचिव महावीर बंसल, कोषाध्यक्ष आशीष गोयल, प्रचार मंत्री मुकेश मित्तल, विधि मंत्री दिनेश गुप्ता तथा संगठन मंत्री सुरेश मित्तल को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को समाज के वरिष्ठजनों ने बधाई दी।
अग्रवाल समाज समिति के पूर्व सचिव अमरनाथ सिंगल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि अध्यक्ष सुभाष बंसल के नेतृत्व में समिति ने समाज हित में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उन्होंने शिक्षा, सेवा और सामाजिक समरसता के क्षेत्र में किए गए प्रयासों की भूरी-भूरी प्रशंसा की और नई कार्यकारिणी से इसी तरह सक्रिय रहने का आह्वान किया।
बैठक में वक्ताओं ने समाज के युवाओं को संगठन से जोड़ने, जरूरतमंद परिवारों की सहायता, शिक्षा प्रोत्साहन और सामाजिक आयोजनों को और सशक्त बनाने पर भी चर्चा की। इस मौके पर देवेंद्र अग्रवाल,पत्रकार मनोज गोयल, गौरव जैन, सुनीता अग्रवाल, विजय बंसल ,जगदीश अग्रवाल ,सतीश गोयल ,सुभाष गर्ग, योगेश बलाढिया व कपिल बंसल ने विचार व्यक्त किए। आम सभा का मंच संचालन मुकेश मित्तल द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया।अग्रवाल समाज समिति के निर्विरोध गठन में समाज के वरिष्ठ जनों के साथ-साथ देवेंद्र अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा। महिला उप समिति की अध्यक्षा मिताली अग्रवाल व उनकी पूरी कार्यकारिणी इसी तरह युवा समिति के अध्यक्ष रूपेश गर्ग व उनकी पूरी कार्यकारिणी के समाज हित मे किये गये सामाजिक व संगठनात्मक रूपी कार्यो की पूरी पूरी प्रशंसा की गई।
अंत में अध्यक्ष सुभाष बंसल ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सभी को साथ लेकर समाज सेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाएंगे और अग्रवाल समाज की एकता को और मजबूत करेंगे।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।