खारा खेड़ा में कपास की उन्नत खेती पर कृषि प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

38

हनुमानगढ़। जिले के खारा खेड़ा गांव में रविवार को कपास की उन्नत खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किसानों के लिए विशेष कृषि प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन “सिहाग ऑटो एंड फार्मटेक प्राइवेट लिमिटेड” द्वारा किया गया, जो हनुमानगढ़ में वीएसटी एवं वीएसटी जेटर ट्रैक्टरों के अधिकृत डीलर हैं। कार्यक्रम को कृषि विज्ञान केंद्र, संगरिया (KVK Sangaria) का तकनीकी सहयोग प्राप्त हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम में क्षेत्र के लगभग 65 से 70 किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और आधुनिक खेती तकनीकों के बारे में जानकारी प्राप्त की।
कार्यक्रम के दौरान कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. अनुज कुमार ने किसानों को कपास की फसल की वैज्ञानिक तैयारी, बीज चयन, उर्वरक प्रबंधन तथा आधुनिक कृषि तकनीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यदि किसान वैज्ञानिक पद्धति से खेती करें तो उत्पादन में वृद्धि के साथ लागत भी कम की जा सकती है। उन्होंने मौसम के अनुसार फसल प्रबंधन और समय पर कीटनाशक एवं उर्वरकों के उपयोग की जानकारी भी साझा की।
इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से डॉ. अनूप सोनी एवं डॉ. चंद्रशेखर शर्मा ने भी किसानों को संबोधित किया। उन्होंने कपास की फसल में रोग नियंत्रण, मिट्टी परीक्षण तथा आधुनिक कृषि उपकरणों के उपयोग पर किसानों को महत्वपूर्ण सुझाव दिए। विशेषज्ञों ने किसानों को नई तकनीकों को अपनाकर खेती को अधिक लाभकारी बनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में सिहाग ऑटो एंड फार्मटेक प्राइवेट लिमिटेड की ओर से विनोद कुमार, गुरपिंदर सिंह एवं गुरप्रीत सिंह औलख उपस्थित रहे। कंपनी प्रतिनिधियों ने बताया कि उनका उद्देश्य किसानों तक आधुनिक कृषि तकनीक और उनकी आवश्यकता के अनुरूप बेहतर कृषि उपकरण उपलब्ध करवाना है, ताकि खेती को आसान और लाभदायक बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि कंपनी लगातार किसानों के साथ जुड़कर उन्हें तकनीकी मार्गदर्शन देने का प्रयास कर रही है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के बाद किसानों ने वीएसटी जेटर ट्रैक्टरों की विशेषताओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। किसानों ने ट्रैक्टरों की मजबूती, बेहतर कार्यक्षमता और आधुनिक फीचर्स की सराहना की। कई किसानों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि आधुनिक कृषि उपकरण खेती के कार्य को सरल बनाने में काफी सहायक साबित हो रहे हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।