लक्ज़री वॉच ब्रांड Audemars Piguet और Swatch की बहुप्रतीक्षित ‘Royal Pop Collection’ आखिरकार 16 मई 2026 को लॉन्च हो गई। लॉन्च होते ही इस खास कलेक्शन ने दुनियाभर के वॉच लवर्स के बीच जबरदस्त क्रेज पैदा कर दिया। भारत से लेकर दुबई तक Swatch स्टोर्स के बाहर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में लोग धक्का-मुक्की करते, चिल्लाते और स्टोर में घुसने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं।
यह नई सीरीज़ Swatch के 1980s के आइकॉनिक POP डिज़ाइन कॉन्सेप्ट को Audemars Piguet के मशहूर Royal Oak स्टाइल के साथ फ्यूचरिस्टिक अंदाज़ में पेश करती है।
आखिर क्यों मची थी इस घड़ी के लिए इतनी दीवानगी?
Royal Pop Collection, लक्ज़री स्विस वॉचमेकर Audemars Piguet और Swatch का नया कोलैबोरेशन है। इस कलेक्शन को लेकर दुनिया भर में जबरदस्त उत्साह इसलिए था क्योंकि इसमें Audemars Piguet की आइकॉनिक Royal Oak डिजाइन को Swatch की अपेक्षाकृत किफायती कीमतों के साथ पेश किया गया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस लिमिटेड एडिशन कलेक्शन में 8 अलग-अलग पॉप-आर्ट इंस्पायर्ड डिजाइन शामिल हैं। भारत में इन घड़ियों की कीमत 40 हजार रुपये से ऊपर बताई गई। सबसे बड़ी बात यह रही कि MoonSwatch की तरह इस बार भी Royal Pop Collection को ऑनलाइन उपलब्ध नहीं कराया गया। यानी घड़ी खरीदने के लिए लोगों को खुद स्टोर पहुंचना पड़ा।
🚨 AP x Swatch Royal Pop launch, with prices starting at ₹41,000, sparks chaos across India. pic.twitter.com/rH1Y9uWa5P
— Indian Tech & Infra (@IndianTechGuide) May 17, 2026
Swatch ने जारी किया आधिकारिक बयान
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और भीड़भाड़ की घटनाओं के बाद Swatch ने आधिकारिक बयान जारी कर लोगों से स्टोर्स पर भारी संख्या में न पहुंचने की अपील की।
कंपनी ने कहा कि यह फैसला ग्राहकों और स्टाफ दोनों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। Swatch ने अपने बयान में कहा: हम अपने दुनियाभर के AP x Swatch फैंस से अपील करते हैं कि कृपया बड़ी संख्या में स्टोर्स पर न आएं। हम अपने ग्राहकों और स्टाफ की सुरक्षा सुनिश्चित करना चाहते हैं।।
कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया कि Royal Pop Collection कई महीनों तक उपलब्ध रहेगी, इसलिए ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं है। इसके अलावा Swatch ने बताया कि कुछ देशों में 50 से ज्यादा लोगों की लाइन को अनुमति नहीं दी जाएगी और जरूरत पड़ने पर बिक्री अस्थायी रूप से रोकी भी जा सकती है।

क्या है इस कलेक्शन में खास?
Royal Pop Collection में 40mm का मैट बायोसेरामिक केस दिया गया है, जिसमें Royal Oak की पहचान मानी जाने वाली ऑक्टागोनल बेज़ल डिजाइन और हेक्सागोनल स्क्रू नज़र आते हैं। डायल पर “Petite Tapisserie” टेक्सचर फिनिश दी गई है, जबकि हैंड्स और मार्कर्स पर प्रीमियम Grade A Super-LumiNova® कोटिंग की गई है, जिससे लो-लाइट में भी शानदार विजिबिलिटी मिलती है।
इस घड़ी में Swatch का नया मैन्युअली-वाउंड SISTEM51 मैकेनिकल मूवमेंट दिया गया है। साथ ही इसमें ट्रांसपेरेंट सैफायर केसबैक और ओपन मेनस्प्रिंग बैरल मौजूद है, जो पावर रिजर्व इंडिकेटर का भी काम करता है। घड़ी में हाई-ग्रेड स्क्रैच-रेसिस्टेंट सैफायर क्रिस्टल और एंटी-रिफ्लेक्टिव कोटिंग भी दी गई है।
दो अलग स्टाइल में उपलब्ध यह कलेक्शन दो अलग बॉडी फॉर्मेट्स में लॉन्च किया गया है:
- Lépine मॉडल — जिसमें वाइंडिंग क्राउन 12 बजे की पोजिशन पर है।
- Savonnette मॉडल — जिसमें क्राउन 3 बजे की पोजिशन पर दिया गया है।

Royal Pop Collection 8 शानदार कलर वेरिएंट्स
Royal Pop Collection को 8 अलग-अलग पॉप-आर्ट इंस्पायर्ड रंगों में लॉन्च किया गया है:
- HUIT BLANC – क्लासिक ऑल-व्हाइट लुक
- OCHO NEGRO – जेट ब्लैक फिनिश
- BLAUE ACHT – डीप यूरोपियन ब्लू
- LAN BA – पेस्टल स्काई ब्लू
- GREEN EIGHT – फॉरेस्ट और लाइम ग्रीन टोन
- OTTO ROSSO – बोल्ड रेड पॉप आर्ट स्टाइल
- ORENJI HACHI – ब्राइट ऑरेंज थीम
- OTG ROZ – स्ट्रीटवेयर इंस्पायर्ड कोरल पिंक

कीमत कितनी है?
Lépine मॉडल्स की कीमत 400 डॉलर (करीब ₹38,300) रखी गई है, जबकि Savonnette मॉडल्स 420 डॉलर (करीब ₹40,300) में उपलब्ध हैं।
यह कलेक्शन दुनियाभर के सिर्फ 200 चुनिंदा Swatch बुटीक स्टोर्स पर ही बेचा जा रहा है। कंपनी ने एक व्यक्ति को एक दिन में सिर्फ एक वॉच खरीदने की अनुमति दी है।
क्यों हर बार वायरल हो जाती हैं ऐसी लक्ज़री लॉन्च?
पिछले कुछ वर्षों में लिमिटेड एडिशन लक्ज़री कोलैबोरेशंस सिर्फ प्रोडक्ट लॉन्च नहीं रह गए हैं, बल्कि सोशल मीडिया और इंटरनेट कल्चर का हिस्सा बन चुके हैं। सीमित स्टॉक, रीसेल वैल्यू, सोशल मीडिया हाइप और कलेक्टर कल्चर मिलकर इन लॉन्च को बड़े इवेंट में बदल देते हैं। यही वजह है कि MoonSwatch के बाद अब Royal Pop Collection ने भी दुनिया भर में जबरदस्त क्रेज पैदा कर दिया है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































