गांव 3 टीकेडब्ल्यू में आरसेटी का जनरल ईडीपी प्रशिक्षण सम्पन्न

26

-साबुन एवं सर्फ निर्माण का छह दिवसीय प्रशिक्षण पूरा, 28 प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
हनुमानगढ़। 
ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) हनुमानगढ़ द्वारा गांव 3 टीकेडब्ल्यू में आयोजित जनरल ईडीपी (साबुन एवं सर्फ निर्माण) प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन किया गया। समापन समारोह की अध्यक्षता आरसेटी के अनुदेशक मुकेश भानुशाली ने की। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं एवं महिलाओं को स्वरोजगार के लिए आवश्यक कौशल प्रदान कर उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना रहा।
छह दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में 28 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मुख्य प्रशिक्षक सुरेश चन्द्र शर्मा ने प्रतिभागियों को साबुन एवं सर्फ निर्माण की संपूर्ण प्रक्रिया का व्यावहारिक एवं तकनीकी प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के दौरान उत्पाद निर्माण, गुणवत्ता, पैकेजिंग, लागत निर्धारण, विपणन तथा छोटे स्तर पर उद्योग स्थापित करने से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां भी साझा की गईं।
समापन समारोह को संबोधित करते हुए अनुदेशक मुकेश भानुशाली ने कहा कि आरसेटी केवल प्रशिक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान करता है। उन्होंने बताया कि इच्छुक एवं पात्र प्रतिभागियों को स्वरोजगार स्थापित करने हेतु विभिन्न बैंकों के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराने में भी संस्थान सहयोग करेगा, जिससे वे अपने कौशल को रोजगार में बदल सकें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।