भाजपा नगर मंडल हनुमानगढ़ जंक्शन ने मनाया योग सप्ताह

233

– योग शिविर में मंडल अध्यक्ष, पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने किया योगाभ्यास
हनुमानगढ़। 
विश्व योग दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल हनुमानगढ़ जंक्शन द्वारा योग सप्ताह के अंतर्गत मंगलवार को एक विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व नगर मंडल अध्यक्ष प्रकाश तंवर व कार्यक्रम संयोजक महेश शर्मा ने किया। शिविर में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। योगाभ्यास का संचालन योगाचार्य अशोक भारतीय द्वारा किया गया, जिन्होंने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान की विधियां करवाईं। योगाचार्य ने योग के लाभों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ, मन शांत और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने कहा कि योग भारत की प्राचीन परंपरा है, जिसे अपनाकर हम न केवल अपने जीवन को बेहतर बना सकते हैं, बल्कि समाज में भी स्वास्थ्य जागरूकता फैला सकते हैं।
शिविर में पूर्व सभापति सुमित रणवा ने भी भाग लिया और सभी के साथ योगाभ्यास कर आमजन को इसके लाभों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि योग आज की जीवनशैली में तनाव, अनियमित दिनचर्या और बीमारियों से लड़ने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे योग को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं और प्रतिदिन कुछ समय योग के लिए अवश्य निकालें।
नगर मंडल अध्यक्ष प्रकाश तंवर व कार्यक्रम संयोजक महेश शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से आज पूरा विश्व योग की ओर आकर्षित हो रहा है और भारत की यह सांस्कृतिक धरोहर वैश्विक मंच पर गौरव का विषय बन गई है। मंडल द्वारा योग सप्ताह के दौरान विभिन्न स्थानों पर ऐसे शिविर आयोजित कर अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प दिलाया गया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आयोजन की व्यवस्थाओं में सक्रिय भूमिका निभाई, जिससे शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हो सका। नगर महामंत्री प्रवीण सिंह परमार राजन अरोड़ा मंडल उपाध्यक्ष केशव पाल जितेंद्र तेजवानी दयावंती वर्मा मंडल मंत्री राकेश गोयल नितिन तिवाडी विशंभर वर्मा दुर्गादत्त सैनी दुर्गादत्त तंवर हरिओम सहगल राजकुमार गोस्वामी गोपी गोयल कपिल गोयल पुलकित मोदी आदि उपस्थित रहे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।