दुनिया की टेक दिग्गज कंपनियों में एक, माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft Layoffs) ने एक बड़ा और कड़ा कदम उठाते हुए करीब 15,000 कर्मचारियों की छंटनी का एलान कर दिया है। कंपनी के CEO सत्य नडेला ने एक इमोशनल मेमो में इस फैसले को “दिल पर भारी” बताया, लेकिन साथ ही इसे “आने वाले समय की तैयारी” के लिए जरूरी भी ठहराया।
इस छंटनी से कंपनी की कुल ग्लोबल वर्कफोर्स का लगभग 7% हिस्सा प्रभावित होगा। यह कदम ऐसे वक्त पर आया है जब दुनिया भर की टेक कंपनियां एआई, ऑटोमेशन और कारोबारी पुनर्गठन के नाम पर लगातार वर्कफोर्स घटा रही हैं।
क्या है 15000 छंटनी का कारण
नडेला ने अपने मेमो में लिखा, “यह फैसला आसान नहीं था। हर प्रभावित कर्मचारी हमारे लिए मायने रखता है। लेकिन हम एक ऐसे दौर में प्रवेश कर रहे हैं, जहां टेक्नोलॉजी की दिशा बदल रही है और हमें भी खुद को उसी के मुताबिक ढालना होगा।” सूत्रों की मानें तो माइक्रोसॉफ्ट अब अपने बिजनेस मॉडल को एआई-सेंट्रिक बना रहा है, जिससे OpenAI, Azure AI और Copilot जैसी सर्विसेज़ पर ज्यादा फोकस होगा।
ये भी पढ़ें: 25 साल की लड़कियों पर अनिरुद्धाचार्य ने दिया अश्लील बयान, मथुरा में बवाल, देखिए VIDEO
व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ें, ताकि ऐसी ज़रूरी खबरें आप तक तुरंत पहुंचें। [यहां क्लिक करें]

किन विभागों में पड़ेगा असर?
फिलहाल यह साफ नहीं किया गया है कि कौन से विभाग इस छंटनी की मुख्य चपेट में आएंगे, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार HR, सपोर्ट स्टाफ, मिड-लेवल मैनेजमेंट और कुछ सॉफ्टवेयर प्रोडक्ट यूनिट्स में कटौती की संभावना ज्यादा है।
बता दें, यह छंटनी अकेली नहीं है। Google, Meta, Amazon और Salesforce जैसी कंपनियां भी 2024-25 में हज़ारों की संख्या में कर्मचारियों को निकाल चुकी हैं। जानकार मानते हैं कि एआई के बढ़ते प्रभाव और मंदी के डर ने टेक कंपनियों को अपने खर्च सीमित करने पर मजबूर कर दिया है।
माइक्रोसॉफ्ट जैसी विशाल कंपनी, जो इस समय एआई में अरबों डॉलर निवेश कर रही है, अगर 15,000 लोगों की नौकरी खत्म कर रही है तो यह वैश्विक जॉब मार्केट के लिए चेतावनी जैसा है। क्या तकनीक की प्रगति इंसानों को पीछे छोड़ती जा रही है? क्या ‘AI productivity’ अब ‘human redundancy’ में बदल रही है?
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।



































