क्या 1 मई से महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? राहुल गांधी के बयान ने मचाई बाजार में हलचल, जानें पूरी सच्चाई

88

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के एक ट्वीट ने बाजार में हलचल मचा दी है। दरअसल, राहुल गांधी ने मंगलवार को दावा किया कि केंद्र सरकार ‘चुनावी राहत’ का मौजूदा दौर खत्म होते ही ईंधन की बढ़ती कीमतों का बोझ नागरिकों पर डालने की तैयारी कर रही है। इसी के साथ उन्होंने महंगाई की एक नई लहर आने की चेतावनी दी। बस फिर क्या था बाजार में गर्मागर्मी शुरु हो गई। हालांकि अभी तक ऐसा कुछ देखने को नहीं मिला।

देशभर में 30 अप्रैल को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। फिलहाल ईंधन के दाम स्थिर बने हुए हैं, लेकिन बाजार में इस बात को लेकर चर्चा तेज है कि आने वाले दिनों में कीमतें बढ़ सकती हैं। चिंता बढ़ने की वजह सिर्फ राहुल गांधी ही नहीं बल्कि रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि मिडिल ईस्ट के अहम समुद्री मार्ग होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ते तनाव के कारण तेल सप्लाई पर असर पड़ सकता है। इसी वजह से आशंका जताई जा रही है कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 25 से 28 रुपये तक का उछाल आ सकता है। हालांकि, यह सिर्फ संभावनाएं हैं, कोई आधिकारिक फैसला नहीं हुआ है।

ये भी पढ़ें: ईरान-अमेरिका टकराव से फिर बाजार धड़ाम, जानें दुनिया भर में कितनी हुई तेल की कीमत?

पंचदूत अब व्हाट्सएप चैनल पर उपलब्ध है। लिंक पर क्लिक करें और अपने चैट पर पंचदूत की सभी ताज़ा खबरें पाएं।

राहुल के ट्वीट के बाद, खुद सरकार ने इस पर सफाई दी है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की ओर से साफ कहा गया है कि अभी पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की कीमतें बढ़ाने की कोई योजना नहीं है। साथ ही यह भी बताया गया कि देश में ईंधन की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है। वहीं, विशेषज्ञों का मानना है कि अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें लगातार बढ़ती रहीं, तो आने वाले समय में असर दिख सकता है। फिलहाल लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन बाजार की स्थिति पर नजर रखना जरूरी होगा।

देखें किस शहर में क्या है पेट्रोल-डीजल की कीमत ?

शहर  पेट्रोल की कीमत (प्रति लीटर) डीजल की कीमत (प्रति लीटर)
दिल्ली 94.77 रुपये 87.67 रुपये
मुंबई 103.54 रुपये 90.03 रुपये
कोलकाता 105.45 रुपये  92.02 रुपये
चेन्नई 100.80 रुपये 92.39 रुपये
बेंगलुरु 102.92 रुपये  90.99 रुपये
अमृतसर 98.29 रुपये  88.06 रुपये
भोपाल 106.52 रुपये 91.89 रुपये
भुवनेश्वर 101.10 रुपये  92.69 रुपये
गंगटोक  103.35 रुपये 90.45 रुपये