आज से गैस सिलेंडर 994 रुपए तक महंगा, यहां चेक करें लेटेस्ट रेट

40

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और होर्मुज स्ट्रेट में अनिश्चित स्थिति के बीच देश में एलपीजी सिलेंडर (LPG cylinder price) की नई कीमतें जारी कर दी गई हैं। 1 मई से लागू इन दरों में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में भारी बढ़ोतरी की गई है, जबकि घरेलू उपभोक्ताओं को फिलहाल राहत दी गई है।

यह इस साल तीसरी बार है जब कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए हैं। इससे पहले मार्च और अप्रैल में भी कीमतों में इजाफा किया गया था। लगातार बढ़ोतरी से होटल, रेस्टोरेंट और अन्य व्यावसायिक संस्थानों की लागत पर असर पड़ने की संभावना है।

तेल विपणन कंपनियों ने कमर्शियल सिलेंडर के दाम में करीब 993 रुपये की बढ़ोतरी की है। इसके बाद दिल्ली में 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमत बढ़कर 3,071.50 रुपये हो गई है। मुंबई और कोलकाता जैसे प्रमुख शहरों में भी कीमतों में इसी तरह की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

पंचदूत अब व्हाट्सएप चैनल पर उपलब्ध है। लिंक पर क्लिक करें और अपने चैट पर पंचदूत की सभी ताज़ा खबरें पाएं।

वहीं, 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में घरेलू सिलेंडर के दाम पहले जैसे ही बने हुए हैं, जिससे आम उपभोक्ताओं को फिलहाल राहत मिली है।

ये भी पढ़ें: क्या 1 मई से महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? राहुल गांधी के बयान ने मचाई बाजार में हलचल, जानें पूरी सच्चाई

विशेषज्ञों का कहना है कि मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और होर्मुज स्ट्रेट में संभावित आपूर्ति बाधा के कारण वैश्विक ऊर्जा बाजार पर दबाव बढ़ा है। भारत अपनी एलपीजी जरूरतों का बड़ा हिस्सा आयात करता है, इसलिए अंतरराष्ट्रीय हालात का सीधा असर घरेलू कीमतों पर पड़ता है।

हालांकि, भारत ने रूस जैसे विकल्पों से तेल आयात बढ़ाकर आपूर्ति को संतुलित करने की कोशिश की है, लेकिन अगर वैश्विक स्थिति इसी तरह बनी रहती है तो आने वाले समय में कीमतों पर और दबाव पड़ सकता है।

अब जल्दी बुकिंग नहीं कर पाएंगे
नए नियम के अनुसार अब गैस सिलेंडर की बुकिंग के बीच का समय बढ़ा दिया गया है। पहले शहरों में 21 दिन बाद बुकिंग हो जाती थी, लेकिन अब इसके लिए 25 दिन का इंतजार करना होगा। वहीं, ग्रामीण इलाकों में यह समय बढ़कर 45 दिन तक हो सकता है। अगर कोई उपभोक्ता तय समय से पहले सिलेंडर बुक करने की कोशिश करता है, तो सिस्टम उसकी बुकिंग को अपने आप रिजेक्ट कर देगा।

बिना OTP के नहीं होगी डिलीवरी
अब गैस सिलेंडर लेने के लिए सिर्फ गैस बुक या पुरानी रसीद दिखाना काफी नहीं होगा। नई व्यवस्था के तहत हर डिलीवरी पर OTP जरूरी कर दिया गया है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।