मुख्य अभियंता प्रदीप रस्तोगी ने एसटीजी नहर का किया औचक निरीक्षण

50

24 एसटीजी के मोघे पर मिट्टी के गट्टे मिलने पर सीज के आदेश, छह अवैध डिस्चार्ज पाइप हटाने के निर्देश
हनुमानगढ़। सिंचाई व्यवस्था में पारदर्शिता और नहरों में निर्धारित पानी के समान वितरण को लेकर सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता प्रदीप रस्तोगी ने छुट्टी के दिन एसटीजी नहर का औचक निरीक्षण किया। मुख्य अभियंता के अचानक निरीक्षण पर पहुंचने की सूचना मिलने से विभागीय अधिकारियों में भी सक्रियता देखने को मिली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नहर के विभिन्न मोघों की स्थिति का जायजा लिया तथा कई मोघों के साइज और उनके डिस्चार्ज की जांच करवाई।
निरीक्षण के दौरान 24 एसटीजी के मोघे पर अवैध रूप से मिट्टी के गट्टे लगाए हुए पाए गए। मुख्य अभियंता ने मौके पर स्थिति को गंभीरता से लेते हुए संबंधित मोघे को सीज करने के आदेश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नहर में पानी के प्रवाह और मोघों के संचालन में किसी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।