शिक्षकों की समस्याओं और एससी-एसटी विद्यार्थियों की सहायता पर बनी रणनीति

78

– राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर की जिला बैठक में पे-प्रोटेक्शन, इंटर्नशिप, काउंसलिंग व गैर-शैक्षणिक कार्यों पर मंथन
हनुमानगढ़। गुरु श्री रविदास जी महाराज गुरुघर, हनुमानगढ़ जंक्शन में राजस्थान शिक्षक संघ (अंबेडकर) की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष दीपक बारोटिया ने की। बैठक में शिक्षक, शिक्षार्थी एवं शिक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करते हुए समस्याओं के समाधान के लिए राज्य सरकार तक मांगें पहुंचाने का निर्णय लिया गया।
बैठक में संगठन द्वारा एससी-एसटी वर्ग के जरूरतमंद विद्यार्थियों को उच्च अध्ययन के लिए आर्थिक सहायता देने की पहल की जानकारी दी गई। संगठन ने गत वर्ष लिए निर्णय के तहत पिछले सत्र में सहायता राशि जारी की थी। इस सत्र में भी जरूरतमंद अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे गए हैं। विद्यार्थी अपना आवेदन जिला कोषाध्यक्ष प्रेमाराम मेहरड़ा को दे सकते हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।