– सदस्यों ने लगाया दुर्व्यवहार का आरोप, बोले—सरकार तक पहुंचाएंगे मामला
हनुमानगढ़। जिला खाद्य सुरक्षा एवं सतर्कता समिति की सोमवार को आयोजित अहम बैठक विवादों में घिर गई। बैठक में जिला खाद्य सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होनी थी, लेकिन जिला रसद अधिकारी (डीएसओ) और समिति सदस्यों के बीच कथित तौर पर हुई तकरार के बाद सदस्यों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया। समिति सदस्यों ने डीएसओ पर दुर्व्यवहार करने तथा बैठक को गंभीरता से नहीं लेने के आरोप लगाए।
समिति सदस्यों का कहना है कि बैठक के लिए सभी सदस्यों को विधिवत बुलाया गया था। सदस्य निर्धारित समय पर बैठक में पहुंच गए, लेकिन आरोप है कि डीएसओ स्वयं बैठक में मौजूद नहीं हुए। काफी देर तक इंतजार करने के बाद जब अधिकारी पहुंचे तो बैठक की प्रक्रिया को लेकर सदस्यों और अधिकारी के बीच विवाद की स्थिति बन गई।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।


































